Strait of Hormuz: केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को बताया कि 16 नवंबर को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पनामा के झंडे वाले एलपीजी टैंकर 'तारा गैस' (TARA GAS) पर मिसाइल से हमला किया गया। इस जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार थे। सभी 25 क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है।

ट्विटर पर एक पोस्ट में, सोनोवाल ने कहा कि अधिकारी लगातार स्थिति पर नज़र रख रहे हैं और नाविकों की सुरक्षा व भलाई सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ लगातार संपर्क में हैं।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दी अहम जानकारी

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, "महत्वपूर्ण अपडेट, 16 नवंबर को, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में पनामा के झंडे वाले LPG टैंकर 'तारा गैस' (TARA GAS) पर मिसाइल से हमला किया गया। इस जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार थे।

सभी 24 भारतीय नागरिकों सहित जहाज के कुल 25 सदस्यीय चालक दल (crew) पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है।

हम लगातार स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं और अपने नाविकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ लगातार संपर्क में हैं"।

ईरान ने दी अहम जानकारी

ईरानी नौसेना ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पूर्वी हिस्से में एक नौसैनिक बारूदी सुरंग से टकराने के बाद चौथे टैंकर में आग लग गई। नौसेना का आरोप है कि यह जहाज अपने नेविगेशन सिस्टम को बंद करके एक प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था।


ईरानी सरकारी प्रसारक 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग' (IRIB) द्वारा जारी एक बयान में, ईरानी नौसेना के जनसंपर्क विभाग ने कहा कि टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व में एक प्रतिबंधित इलाके से गुजर रहा था और उस दौरान उसके नेविगेशन सिस्टम बंद थे।

यह भी पढ़े - Pakistan: बलूच लड़ाकों के हमले से पाकिस्तानी सैनिकों के उड़े तोते, ड्रोन के हमले के कई जवानों की मौत