नई दिल्ली: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक LPG गैस टैंकर पर मिसाइल हमला किए जाने की खबर सामने आई है। इस जहाज का नाम 'तारा गैस' बताया जा रहा है। पनामा के झंडे वाला यह टैंकर हमले के समय समुद्र में मौजूद था और इस पर 24 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार थे।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक, यह हमला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास हुआ। हालांकि, हमले के पीछे किसका हाथ है और मिसाइल किस ओर से दागी गई, इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना के बाद जहाज पर सवार भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक मार्गों में से एक है। यहां से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और गैस की सप्लाई होती है।
ऐसे में इस क्षेत्र में किसी भी सैन्य हमले का असर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार और समुद्री व्यापार पर पड़ सकता है। फिलहाल 24 भारतीयों की स्थिति और जहाज को हुए नुकसान से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।