उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज होने लगी है। AIMIM और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीच 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' गठबंधन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। इस गठबंधन को लेकर हापुड़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और अभिनेताअरुण गोविल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "बस इंतज़ार करो और देखो, चुनाव में अभी बहुत कुछ होना बाकी है। चुनाव में ऐसे बहुत सारे संगठन और गठबंधन होंगे।"
बस इंतज़ार करो और देखो, चुनाव में अभी बहुत कुछ होना बाकी
इस संदर्भ में भाजपा सांसद और अभिनेता अरुण गोविल ने एक इंटरव्यू में यूपी चुनाव को लेकर कहा है कि चुनाव काफी कड़ा और कशमकश वाला होगा, और अभी बहुत कुछ सामने आना बाकी है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष की राजनीति अब नैतिकता पर आधारित नहीं रह गई है, और भाजपा अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है लेकिन खुद को कभी हल्का या अति-आत्मविश्वासी नहीं समझती है। भाजपा के MP अरुण गोविल के इस बयान को यूपी में चुनाव से पहले बन रहे नए राजनीतिक समीकरणों के संदर्भ में देखा जा रहा है।
AIMIM और आज़ाद समाज पार्टी के गठबंधन के बीच BJP की प्रतिक्रिया
दरअसल, 12 नवंबर को लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन हुआ हैं। जिसे लेकर आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अरुण गोविल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। AIMIM और आज़ाद समाज पार्टी के गठबंधन के बीच अब बीजेपी की ओर से भी प्रतिक्रिया सामनेआ रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में नए गठबंधनों और सियासी रणनीतियों को लेकर चर्चाएं तेज हो सकती हैं।