जम्मू: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 17 नवंबर को जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में 30 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और विकास कार्यों को गति देना है।

औद्योगिक विकास, नए निवेश और युवाओं के रोजगार पर होगी चर्चा

इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रियल एस्टेट का दौरा करेंगे। यहां वे उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर औद्योगिक विकास, नए निवेश और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर चर्चा करेंगे। इसका कार्यक्रम के द्वारा सरकार का लक्ष्य जम्मू-कश्मीर के सभी क्षेत्रों में संतुलित विकास को बढ़ावा देना है। इससे केंद्र शासित प्रदेश में सभी के लिए बराबर विकास के लिए सरकार का कमिटमेंट पक्का होगा।

उमर अब्दुल्ला बड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रियल एस्टेट का करेंगे दौरा

इस कार्यक्रम के बाद उमर अब्दुल्ला  ब्राह्मण इंडस्ट्रियल एस्टेट जाएंगे।जहां वे जम्मू और कश्मीर में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि, निवेश के मौकों और रोज़गार पैदा करने पर चर्चा करने के लिए औद्योगिक के हितधारक से बातचीत करेंगे। उमर अब्दुल्ला का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब जम्मू-कश्मीर सरकार ने औद्योगिक गतिविधि और निवेश को बढ़ावा देने के लिए स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत करते हुए सभी इलाकों में बराबर विकास पर अपने फोकस दोहराया है।