Flydubai: तेल अवीव जा रही फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश ने पूरी दुनिया में एक नई बहस छेड़ दी है। सबसे खास बात है कि इसका मास्टरमाइंड कोपायलट ही था। वहीं अब इस मामले पर यूएई ने प्रतिक्रिया दी है।

जानकारी के मुताबिक UAE के राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार अनवर गर्गश ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने इसकी कड़ी निंदा की है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

यूएई ने घटना पर दी तीखी प्रतिक्रिया

UAE के राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार अनवर गर्गश ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा,

'फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित माथुर हर तरह की तारीफ़ के हकदार हैं, क्योंकि उन्होंने एक खतरनाक आतंकवादी घटना और संभावित आपदा के समय साहस और ज़िम्मेदारी की मिसाल पेश की। बेहद मुश्किल हालात में भी उनकी पेशेवर सोच और नैतिक समझ उन्हें एक असली हीरो बनाती है।

जो हुआ उसे बहुत आसान समझकर देखने या साज़िश की थ्योरी को मानने और बढ़ावा देने के बजाय, चरमपंथ और आतंकवाद के खतरों का सामना करने के लिए सतर्कता और सावधानी बरतना ज़रूरी है'।

स्मित मच्छार को मिलेगा बड़ा सम्मान

बता दें कि फ्लाइट को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय जांबाज पायलट स्मित मच्छार को इजरायल बड़ा सम्मान देगा। जानकारी के मुताबिक इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपनी सरकार को कैप्टन स्मित मच्छार को उचित सम्मान देने पर विचार करने का निर्देश दिया है।

नेतन्याहू के प्रवक्ता डेविड मेंसर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, "इजरायल अपने दोस्तों का ख्याल रखता है और इजरायल के दोस्त उसका ख्याल रखते हैं।" इसके अलावा ट्रंप समेत दुनिया के देशों के राष्ट्रअध्यक्षों ने भारतीय पायलट की जमकर तारीफ की और इसे आतंकवादी घटना करार दिया है।