दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 की हादसे वाली घटना से बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में अब सुधार हो रहा है। विमान के कॉकपिट में ओमानी को-पायलट के हमले से उनकी खोपड़ी में गंभीर फ्रैक्चर हुआ था। सूत्रों के अनुसार, हमले के दौरान को-पायलट ने कॉकपिट में रखी क्रैश ऐक्स से कैप्टन मच्छार पर हमला किया था। इस हमले में उनके सिर की हड्डी टूटकर अंदर की तरफ धंस गई थी। जिसे मेडिकल की भाषा में डिप्रेस्ड स्कल फ्रैक्चर कहा जाता है।
कैप्टन मच्छार की सिर की टूटी हड्डी का हुआ सर्जरी
कैप्टन मच्छार को सऊदी अरब के तबुक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी खोपड़ी की सर्जरी कर हड्डी को ठीक किया। रिपोर्टों के अनुसार, हमले में कैप्टन के सिर और हाथों में गंभीर चोटें आईं तथा उनके सिर की हड्डी भी क्षतिग्रस्त हुई, जिसके बाद उन्हें आपातकालीन चिकित्सा सहायता और सर्जरी की आवश्यकता पड़ी।
कई देशों के एजेंसियों ने हमले की जांच शुरू की
इस घटना के बाद संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, इज़राइल और अन्य देशों की एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सह-पायलट के कट्टरपंथी विचारों और सुरक्षा जांच में संभावित चूक को लेकर कई सवाल उठे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बात की और उनकी बहादुरी की सराहना की। अधिकारियों और यात्रियों का मानना है कि उनकी सूझबूझ और साहस के कारण विमान में सवार 170 से अधिक लोगों की जान बच सकी।
ये भी पढ़ें-UP राज्यसभा चुनाव 2026: BJP के 8 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, 2027 की रणनीति पर नजर