T-90 Bhishma Tank: भारत अपने दुश्मनों के लिए एक ऐसा हथियार लेकर आ रहा है जिसकी खासियत सुन दुश्मन देशों के पसीने छूटने लगेंगे। जानकारी के मुताबिक रूस, भारत के पास मौजूद रूसी डिज़ाइन वाले T-90S टैंकों के बड़े बेड़े के लिए 125 mm 'मैंगो-M' राउंड्स के एक उन्नत संस्करण को लेकर भारतीय सेना के साथ बातचीत कर रहा है।

इन टैंकों का निर्माण भारत में लाइसेंस के तहत किया जाता है। यह राउंड दुश्मन के बख्तरबंद वाहनों और मजबूत बंकरों को पलक झपकते नष्ट करने में सक्षम है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी अहम जानकारी।

क्या है 125mm मैंगो-M गोला-बारूद?

मैंगो-M एक आधुनिक टैंक गोला-बारूद है। यह APFSDS (Armour-Piercing Fin-Stabilized Discarding Sabot) श्रेणी में आता है। आसान भाषा में समझें तो इसे बख्तरबंद वाहनों के मजबूत कवच को भेदने के उद्देश्य से बनाया गया है।

अगर खासियत की बात करें तो -

125mm कैलिबर: यह T-90 और T-72 टैंकों की मुख्य तोप के लिए बनाया गया है।
आर्मर-पियर्सिंग तकनीक: इसका उद्देश्य आधुनिक सुरक्षा कवच वाले बख्तरबंद वाहनों को भेदना है।
उन्नत संस्करण: मैंगो-M को पुराने मैंगो राउंड का उन्नत संस्करण बताया जा रहा है।
भारत में उत्पादन की संभावना: रूस ने इसके निर्माण को भारत में ही आगे बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।

दुश्मनों की गाड़ियों के उड़ जाएंगे परचख्खे

'मैंगो-एम' (Mango-M) एडवांस्ड गोला-बारूद में बेहतर खूबियां हैं, जैसे कि कवच को भेदने की अधिक क्षमता, बेहतर सटीकता और बेहतर एयरोडायनामिक्स। इन अपग्रेडेड राउंड्स का इस्तेमाल 'भीष्म' टैंकों के मौजूदा वर्ज़न में किया जा सकता है, और इसके लिए तोपों के आधुनिकीकरण की कोई अतिरिक्त ज़रूरत नहीं है।

साल 2001 में हुए एक अहम समझौते के बाद से भारत T-90S टैंकों का निर्माण कर रहा है। तमिलनाडु राज्य में चेन्नई के अवादी स्थित 'हैवी व्हीकल्स फैक्ट्री' में अब तक 1000 से ज़्यादा 'भीष्म' टैंक बनाए जा चुके हैं। इससे दुश्मनों देशों में अलग तरह का डर पैदा हो गया है।

यह भी पढ़े - Donald Trump ने माना भारत का लोहा! GDP पर कर दी ऐसी तारीफ कि राहुल गांधी हो जाएंगे शर्मिंदा