Donald Trump: इजरायल में वोटों की गिनती लगातार जारी है। 60 प्रतिशत से अधिक वोटों की काउंटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी भी किसी भी पार्टी को बहुमत मिलती नजर नहीं आ रही है। हालांकि रूझान में नेतन्याहू की पार्टी करीब 59 सीटों पर आगे चल रही है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ट्वीट से हलचल मच गई है। दरअसल उन्होंने अपने एक्स हैंडल ट्रुथ सोशल एक ऐसा बयान दिया, जिसके बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि क्या बेंजामिन नेतन्याहू एक बार फिर अपनी सरकार बनाएंगे या फिर उन्हें हार का सामना करना पड़ सकता है।
Donald Trump के ट्वीट से मची खलबली
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक्स हैंडल ट्रुथ सोशल पर लिखा, “जब राष्ट्रपति ट्रम्प ने बीबी नेतन्याहू का समर्थन किया, तो पूरी स्थिति ही बदल गई। अब, एक महान प्रधानमंत्री की करारी हार के बजाय, ऐसा लग रहा है कि नेतन्याहू ने पीछे रहने के बावजूद एक बराबरी की स्थिति (stalemate) हासिल कर ली है, या शायद यह उनके लिए एक जीत ही है!
“When President Trump endorsed Bibi Netanyahu, the whole tide turned, and now, rather than a decisive defeat for a Great Prime Minister, it looks like a big come-from-behind stalemate, or even a WIN for Netanyahu. It all took place AFTER the Endorsement by President Trump, who only wants what is good for the Middle East, Israel, and the United States of America!” ( TS: Oct 28 2026, 12:33 AM ET )
— Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) October 28, 2026
यह सब राष्ट्रपति ट्रम्प के समर्थन के बाद हुआ, जो केवल मध्य पूर्व, इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के भले के लिए काम करना चाहते हैं!” अगर पूरे ट्वीट का सार समझे तो जीत से पहले ही ट्रंप ने श्रेय ले लिया है। हालांकि अभी भी Benjamin Netanyahu की चिंता कम नहींं हुई है।
नेतन्याहू की जीत तय या होगा बड़ा उलटफेर?
रिपोर्ट के मुताबिक अभी नेतन्याहू करीब 59 सीट पर आगे चल रहे है। 120 में से सरकार बनाने के लिए इजरायली पीएम को 61 सीटें चाहिए। यानि अभी भी वह सरकार बनाने में पीछे है। इसके अलावा उनके विपक्षी भी करीब 48 सीटों पर आगे चल रही है।
सबसे दिलचस्प बात है कि अरब पार्टियों के जॉइंट लिस्ट और राअम पार्टी को मिलाकर 16 सीटें मिलने का अनुमान है। यानि अरब पार्टियां भी करीब 16 सीटों पर आगे चल रही है। कुछ ऊपर नीचे होता है तो अरब पार्टियां सरकार बनाने में एक अहम भूमिका निभा सकती है। यह कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी कि नेतन्याहू एकतरफा चुनाव जीत रहे है।
यह भी पढ़े - Arnab Cyclone In Nepal: नेपाल की तरफ बढ़ रहा विनाशकारी चक्रवात, बिहार के कई जिलों में मची अफरातफरी, जानें डिटेल