Donald Trump: चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही है। People.Com की एक रिपोर्ट के मुताबिक जेफ़री एपस्टीन के सेक्स ट्रैफिकिंग रैकेट के साथ डोनाल्ड ट्रंप के कथित संबंधों की जांच कर रही हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के डेमोक्रेट्स द्वारा जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने आरोप लगाया है कि नवंबर 1993 में न्यूयॉर्क शहर के प्लाजा होटल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके साथ बलात्कार किया था।
हालांकि एक बयान में, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लॉरेन बिज़ ने इन आरोपों का खंडन किया और एपस्टीन के साथ राष्ट्रपति के संबंधों को लेकर प्रशासन का रुख फिर से दोहराया। चलिए आपको बताते है पूरी जानकारी।
चुनाव से पहले Donald Trump की बढ़ेंगी मुश्किलें!
रिपोर्ट के अनुसार, केउल उस समय 24 साल की थीं और एक मॉडल तथा फाइनेंशियल सर्विसेज प्रोफेशनल के तौर पर काम कर रही थीं। तभी जिल हार्ट ने उन्हें नवंबर 1993 में अटलांटिक सिटी और न्यूयॉर्क में होने वाले पेजेंट (सौंदर्य प्रतियोगिता) में शामिल होने के लिए बुलाया।
रिपोर्ट में समिति के कर्मचारियों के साथ हुए एक इंटरव्यू में केउल ने बताया कि उस समय ट्रम्प के स्वामित्व वाले प्लाजा होटल में एक प्रेस लंच के दौरान, ट्रम्प ने उनसे संपर्क किया और उन्हें वीज़ा दिलाने तथा न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाने में मदद करने का वादा किया।
उसी दिन बाद में, ट्रंप के एक प्रतिनिधि ने कथित तौर पर केउल को उनसे मिलने के लिए ऊपर बुलाया। रिपोर्ट के अनुसार, केउल को लगा कि इस मुलाकात से उनके करियर और शिक्षा को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
एक सुइट के अंदर जाने पर, ट्रम्प ने कथित तौर पर उन्हें पीछे से पकड़ लिया और उनके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उनकी ड्रेस फट गई और उनके शरीर के कई हिस्सों से खून बहने लगा और चोट के निशान पड़ गए। केउल ने इस कथित हमले को "बेहद क्रूर" बताया। अब सवाल यह है कि क्या ट्रंप की मुश्किलें बढ़ने वाली है।
क्या चुनाव से पहले ट्रंप की बढ़ेगी मुश्किलें?
मालूम हो कि कुछ दिनों में अमेरिकी में मिड टर्म चुनाव होने जा रहे है। अब डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए गए गंभीर आरोप को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। हालांकि व्हाइट हाउस की तरफ से इसे सिरे से नकार दिया। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले चुनाव में ट्रंप पर इसका असर पड़ सकता है नहीं।