Shah Rukh Khan New King Poster: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म 'किंग' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म से जुड़ी हर नई अपडेट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच फिल्म का नया पोस्टर चर्चा में आ गया है। पोस्टर में शाहरुख खान का इंटेंस और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसमें उनके होंठों में दबा गुलाब और आंखों में नजर आने वाली आग उनके किरदार को खास बना रही है।

गुलाब के साथ शाहरुख का खतरनाक अंदाज
'किंग' के नए पोस्टर में शाहरुख खान का लुक जितना रोमांटिक है, उतना ही रहस्यमयी भी नजर आता है। उनके चेहरे के हाव-भाव और आंखों की तीव्रता एक ऐसे किरदार की झलक देते हैं, जो जुनून और खतरनाक तेवरों से भरा हो सकता है।
वहीं, होंठों में दबा गुलाब उनके व्यक्तित्व में रोमांस का रंग जोड़ता है। यही कॉम्बिनेशन पोस्टर को आकर्षक बना रहा है और फैंस की उत्सुकता बढ़ा रहा है।

'किंग' में दिखेगा एक्शन और रोमांस का मेल?
पोस्टर को देखकर दर्शक अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म में शाहरुख का किरदार कई दिलचस्प रंगों में नजर आ सकता है। हालांकि, उनकी भूमिका, कहानी और किरदार से जुड़े रहस्यों को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि आखिर इस फिल्म में किंग खान किस अंदाज में दिखाई देंगे।
सिद्धार्थ आनंद के साथ फिर जमेगी जोड़ी
फिल्म 'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इससे पहले शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद फिल्म'पठान' में साथ काम कर चुके हैं। ‘पठान’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी। ऐसे में दोनों की जोड़ी की वापसी से दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

24 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
'किंग' को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मरफ्लिक्स पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट 24 दिसंबर बताई गई है। क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

अब फैंस को इसके टीजर, ट्रेलर और कहानी से जुड़ी अगली अपडेट का इंतजार है। शाहरुख का नया अंदाज फिल्म को लेकर चर्चा और उत्साह, दोनों बढ़ा रहा है।
ये भी पढ़ें: दुल्हन के हाथों में चूड़ा और सामने ट्रेन का कंट्रोल! वायरल हुआ ये अनोखा नजारा