चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के विधायकों के बीच हुए टकराव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास उठाने के लिए कोई वास्तविक मुद्दे नहीं हैं। विधानसभा में दोनों दलों के विधायकों के बीच हुई बहस के बाद यह बयान सामने आया। इस घटनाक्रम ने पंजाब की राजनीति में AAP और कांग्रेस के बीच जारी मतभेदों को फिर चर्चा में ला दिया है।
AAP का कांग्रेस पर राज्य विधानसभा में रुकावट डालने का आरोप
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस पर राज्य विधानसभा में रुकावट डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी बार-बार वॉकआउट करती है और सेशन बुलाने की मांग के बावजूद कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेती है। उनकी यह टिप्पणी सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ बढ़ते तनाव के बीच आई है। जब मंगलवार को कांग्रेस के विधायकों को विधानसभा परिसर में घुसने से रोक दिया गया था। इस संदर्भ मेंं माने ने कहा कि, “कांग्रेस बस यही करती है, हंगामा करती है और वॉकआउट कर देती है।
कांग्रेस के पास उठाने के लिए कोई असली मुद्दा नहीं: CM भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सेशन नहीं बुलाया जाता है तो वे शिकायत करते हैं, लेकिन जब बुलाया जाता है, तो वे या तो आते ही नहीं हैं या बैठने से मना कर देते हैं। सच तो यह है कि कांग्रेस के पास उठाने के लिए कोई असली मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि सुखपाल सिंह खैरा, प्रताप सिंह बाजवा और परगट सिंह समेत कांग्रेस नेताओं को कथित तौर पर विधानसभा में घुसने नहीं दिया गया। AAP विधायक जसवीर सिंह राजा गिल और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच कहासुनी हो गई।