Bangladesh: बीते कुछ महीनों से बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार शिकार बनाया जा रहा है। जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है। सवाल यह भी कि क्या तारिक रहमान के राज में हिंदू अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है? दरअसल बांग्लादेश से एक दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई है।

दिनाजपुर जिले में 55 वर्षीय हिंदू शिक्षक मनोरंजन रॉय की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रिपोर्टों के मुताबिक, वह पड़ोसियों के बीच चल रहे जमीन और रास्ते के विवाद को सुलझाने के लिए बैठक में पहुंचे थे। सोचना वाली बात है कि जमीन को लेकर मृतक मनोरंजन रॉय का कोई लेना देना नहीं था वह बस विवाद सुलझाने गया था।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दिनाजपुर में पड़ोसियों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार, 25 अक्टूबर को इस विवाद को सुलझाने के लिए बैठक हुई थी। इस दौरान कहासुनी बढ़ गई और मनोरंजन रॉय ने बीच-बचाव करते हुए माहौल शांत कराने की कोशिश की।

पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान असदुज्जमां और उसके समर्थकों पर शिक्षक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप है। हमले में मनोरंजन रॉय की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 32 वर्षीय असदुज्जमां को हिरासत में लिया है।

हिंदू संगठन ने की कार्रवाई की मांग

मनोरंजन रॉय की हत्या के बाद बांग्लादेश हिंदू सम्मिलन संघ ने घटना की निंदा की। संगठन ने मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

संगठन ने सरकार से यह भी अपील की कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जमीन पर अवैध कब्जे जैसी समस्याओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

हालांकि यह वारदात पहली नहीं है बीते कुछ महीनों से दर्जनों हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। भारत सरकार की तरफ से पहले भी इसे लेकर नाराजगी जाहिर की गई है।