Brahmos-vs-Fateh: घर में नहीं दाने अम्मा चली भुनाने यह कहावत पाक पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। वहां की आवाम आटा, चावल के लिए तरस रही है और दूसरी तरफ पड़ोसी मुल्क मिसाइल टेस्टिंग में लगा हुआ हैं। सेना के मीडिया विंग के अनुसार, पाकिस्तान ने अपने देश में विकसित 'फतह-4' ज़मीन से लॉन्च होने वाली क्रूज़ मिसाइल के ज़्यादा रेंज वाले वर्जन का परीक्षण किया हैं।
दावा किया जा रहा है कि यह मिसाइल 750 किलोमीटर तक हमला कर सकती है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है अगर भविष्य में युद्ध होता है तो पाकिस्तान के इस जवाब में भारत की कौन सी मिसाइल कारगर होगी। आईए आपको देते है पूरी जानकारी।
क्या है पाक की Fateh-4 Missile?
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की Fateh-4 Missile का उन्नत संस्करण बताया जा रहा हैं। इस मिसाइल की मारक क्षमता 750 किलोमीटर तक बताई जा रही हैं। इसे जमीन से लॉन्च होने वाली क्रूज मिसाइल के तौर पर पेश किया गया हैं।
दावा यह भी किया जा रहा है कि इस तरह की मिसाइल का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यह कम ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंच सकती है, जिससे पारंपरिक रडार नेटवर्क के लिए इसे ट्रैक करना चुनौतीपूर्ण हो सकता हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की खुली पोल
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महज दो दिनों में ही भारत ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया था। तुर्की निर्मित पाक के सभी ड्रोन फुस्स हो गए थे। यहां तक पाकिस्तान ने हमले के तौर पर एक मिसाइल भेजी थी जो दिल्ली जाने के बजाय हरियाणा में जाकर गिर गया था। इससे पहले भी पाकिस्तान के हथियारों की पोल खोल चुकी है। पूरे घटनाक्रम को देखने के बाद सवाल उठना लाजमी हो गया है कि पाकिस्तान के इस दावे में कितनी सच्चाई है और क्या सच में फतेह-4 मिसाइल इतना घातक हैं?
BrahMos के आगे पानी भरेगा फतेह-4 मिसाइल
भारत और रूस के संयुक्त सहयोग से विकसित ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। BrahMos Aerospace के अनुसार इसका मौजूदा सिस्टम करीब Mach 2.8 तक की गति हासिल कर सकता है और इसे जमीन, समुद्र और हवा से लॉन्च किए जाने वाले अलग-अलग प्लेटफॉर्म के लिए विकसित किया गया हैं।
यही इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। जहां Fatah-4 की ताकत लंबी दूरी और लो-एल्टीट्यूड स्ट्राइक क्षमता में बताई जाती है, वहीं BrahMos की पहचान उसकी बेहद तेज सुपरसोनिक गति और precision strike capability से होती है। मारक क्षमता की बात करें तो भारत की मिसाइल 800 किलोमीटर तक घुस कर दुश्मनों को तबाह कर सकती है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने इसका जलवा देख लिया था।