Tarique Rahman: भारत के पड़ोसी मुल्कों में लगातार स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। चाहे वह पाकिस्तान हो या फिर बांग्लादेश, दोनों प्रधानमंत्रियों की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है। आज इस लेख में हम बात करेंगे बांग्लादेश ने हो रही हिंसा के बीच 9 महीने पुरानी तारिक रहमान सरकार पर बड़ा संकट मंडराने लगा है।

स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि जल्द बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना दिसंबर के किसी भी दिन बांग्लादेश पहुंच सकती है। बीएनपी कार्यकर्ताओं ने कई शहरों में बवाल मचा रखा है। आइए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

दहक उठा बांग्लादेश!

बीएनपी के लिए, जो महज नौ महीने पहले ही सत्ता में आई थी, इससे बड़ी चेतावनी और क्या हो सकती है कि हालात इतनी तेजी से पूरी तरह बदल गए हैं? न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ पिछले एक हफ्ते में, गोपालगंज, ढाका, सिलहट, चट्टोग्राम, नारायणगंज, राजशाही, जशोर, बारीसाल, बागेरहाट और पिरोजपुर यानी पूरे देश में अवामी लीग के आंदोलन और 19 नवंबर को देशव्यापी लॉकडाउन के आह्वान के बीच हिंसा में अभूतपूर्व बढ़ोतरी देखी गई है।

गोपालगंज में, 17 नवंबर को एक भीड़ ने तुंगीपारा पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया, हिरासत में लिए गए अवामी लीग के कार्यकर्ताओं को छुड़ा लिया और परिसर में आग लगा दी। बीएनपी सांसद एस.एम. जिलानी, के.एम. बाबर और सेलिमुज्जमान सेलिम के आवासों पर भी हमले किए गए और कुछ संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया गया।

9 महीने में ही Tarique Rahman की कुर्सी पर क्यों मंडराया बड़ा संकट?

मालूम हो कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कई महीनों तक मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में अंतरिम सरकार थी। इसके बाद चुनाव से कुछ महीने पहले तारिक रहमान अपने मुल्क बांग्लादेश पहुंचे। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई जिसमे बीएनपी ने जीत हासिल कर सरकार बना दी।

लेकिन मात्र 9 महीने में रहमान सरकार की कुर्सी पर संकट मंडराने लगा है। क्योंकि पिछले 2 महीने से लगातार आगजनी और हिंसा की खबरें सामने आ रही है। शेख हसीना के वापसी से पहले ही उनके समर्थकों में बवाल काट रखा है। जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

 यह भी पढ़े - Bangladesh में खसरे का महातांडव! इस खतरनाक बीमारी ने निगल ली हजारों जिंदगियां