UP Election 2027: पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर गन्ने की खेती, किसान राजनीति, खाप पंचायतों और सामाजिक समीकरणों के लिए जाना जाता है। यहां की सियासत में किसान से लेकर व्यापारी तक, हर वर्ग की अपनी अहमियत है। 2013 के दंगों के बाद बदले सामाजिक समीकरणों और किसान आंदोलनों ने भी यहां की चुनावी राजनीति को प्रभावित किया है।

पश्चिमी यूपी की सियासत में मुजफ्फरनगर का अपना अलग महत्व है। यहां किसान राजनीति का असर हो या फिर सामाजिक समीकरणों की बात, हर विधानसभा सीट का अपना मिजाज है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे चरथावल विधानसभा से जुड़़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

चरथावल की सियासत में मतदाताओं का सामाजिक समीकरण हमेशा अहम रहा है। यहां चुनावी मुकाबला सिर्फ राजनीतिक दलों के बीच नहीं, बल्कि अलग-अलग सामाजिक वर्गों के समर्थन और स्थानीय समस्याओं के इर्द-गिर्द भी घूमता है।

चरथावल विधानसभा सीट पर 2007 में परिसीमन से पहले की आरक्षित सीट पर बीएसपी के अनिल कुमार ने बीजेपी के रामपाल सिंह को 1873 वोटों से हराया था। 2012 में बीएसपी के नूर सलीम राणा ने बीजेपी के विजय कुमार को 12706 वोटों से शिकस्त दी। 2017 में बीजेपी के विजय कुमार कश्यप ने एसपी के मुकेश कुमार चौधरी को 23231 वोटों से हराया।

जबकि 2022 में एसपी के पंकज कुमार मलिक ने बीजेपी की सपना कश्यप को 5,334 वोटों से मात दी। जातिगत समीकरणों में मुस्लिम मतदाता करीब 39 प्रतिशत, अनुसूचित जाति 19 प्रतिशत, जाट 13 प्रतिशत, कश्यप 10 प्रतिशत और ठाकुर मतदाता करीब 8 प्रतिशत माने जाते हैं।

चरथावल विधानसभा चुनावी नतीजे

2007 के चुनावी परिणाम (परिसीमन से पहले)

विजेता- अनिल कुमार (बीएसपी)
पराजित- रामपाल सिंह (बीजेपी)
जीत का अंतर- 1873 वोटों

वर्ष 2012 के चुनावी परिणाम

विजेता- नूर सलीम राणा (बीएसपी)
पराजित- विजय कुमार (बीजेपी)
जीत का अंतर- 12706 वोट

वर्ष 2017 के चुनावी परिणाम

विजय कुमार कश्यप (बीजेपी)
पराजित- मुकेश कुमार चौधरी (एसपी)
जीत का अंतर- 23231 वोट

वर्ष- 2022 का चुनावी परिणाम

विजेता- एसपी के पंकज कुमार मलिक
पराजित- सपना कश्यप (बीजेपी)
जीत का अंतर- 5334 वोट

जातिगत समीकरण (अनुमानित)

मुस्लिम: 39%
अनुसूचित जाति: 19%
जाट: 13%
कश्यप: 10%
ठाकुर: 8%

स्थानीय मुद्दे

सड़क और परिवहन की सुविधा
रोडवेज बस अड्डे की मांग
स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की कमी
लड़कियों के कॉलेज की मांग
खेती की बढ़ती लागत और महंगाई।

चरथावल में 2022 का नतीजा बताता है कि यहां मुकाबला एकतरफा नहीं है। महज 5,334 वोटों का अंतर इस सीट की सियासी संवेदनशीलता को दिखाता है।

यह भी पढ़े - UP Election 2027: यूपी चुनाव में इस पार्टी के होंगे सबसे अधिक विधायक, TNP News के महासर्वे में बड़ा खुलासा