उत्तर प्रदेश बीजेपी ने 3 अक्टूबर 2026 को अपनी नई प्रदेश मीडिया टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ-साथ मीडिया पैनलिस्ट और क्षेत्रीय स्तर के मीडिया पदाधिकारियों की भी जिम्मेदारियां तय की गई हैं। नई सूची में कई पुराने चेहरों को दोबारा मौका दिया गया है, जबकि कुछ नए नाम भी टीम में शामिल किए गए हैं।
31 नेताओं को मिली जगह
बीजेपी ने प्रदेश प्रवक्ताओं की टीम में कुल 31 नेताओं को जगह दी है। इनमें डॉ. समीर सिंह, कौशलेन्द्र पटेल, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, जुगल किशोर, राकेश त्रिपाठी, लालजी निर्मल, आनंद दुबे, अवनीश त्यागी, आलोक वर्मा और अनिला सिंह समेत कई नाम शामिल हैं।
इन नेताओं का नाम जारी
इसके अलावा साक्षी दिवाकर, संजय चौधरी, अशोक पांडेय, एस.एन. सिंह, मनोज पोसवाल, डॉ. ऋचा सिंह, प्रशांत उमराव, दिलीप श्रीवास्तव, डॉ. अमित कुशवाहा, प्रियंक पांडेय, नवीन श्रीवास्तव और रामनिवास यादव को भी प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। सूची में अनुभव चक, डॉ. रजनीश त्यागी, ब्रह्मप्रकाश पाल, आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. अंकुश त्रिपाठी, अभिषेक कृष्ण दुबे, प्रताप सिंह नागर और शैलेन्द्र शर्मा अटल के नाम भी शामिल हैं।
प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary की अनुमति से भाजपा, उत्तर प्रदेश की मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की घोषणा निम्नवत् है-
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) October 3, 2026
1/2 pic.twitter.com/k3znOwlpcU
मीडिया पैनलिस्टों की भी हुई नियुक्ति
प्रदेश बीजेपी की नई मीडिया टीम में प्रवक्ताओं के अलावा मीडिया पैनलिस्टों के नाम भी घोषित किए गए हैं। पार्टी की सूची में अमित बाल्मीकि, कौशलेंद्र कन्नौज, राजवेंद्र सिंह, शशांक द्विवेदी, रवि शंकर, अभय प्रताप सिंह, गौरव महेश्वरी, चंद्रमोहन चौबे, पल्लवी सिंह, अपर्णा दीक्षित, राज कुमार राजू, ओपी मिश्रा, अशोक नगर, गोविंद गुप्ता और जय राम सिंह समेत अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।
क्षेत्रीय स्तर पर भी मीडिया से जुड़े पदों की जिम्मेदारियां तय
बीजेपी ने क्षेत्रीय स्तर पर भी मीडिया से जुड़े पदों की जिम्मेदारियां तय की हैं। इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों में मीडिया संयोजक और सह-मीडिया संयोजकों की नियुक्ति की गई है। नई टीम के जरिए पार्टी ने प्रदेश से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक अपने मीडिया और संचार तंत्र को नए सिरे से व्यवस्थित किया है।