Akhilesh yadav: उत्तर प्रदेश में चुनावी त्योहार अपना रंग दिखा रहा है। धीरे-धीरे राजनीतिक पार्टियों में हलचल देखने को मिल रही है। पार्टी में शामिल नेता इस समय दल बदल करने में लगे हुए हैं। तो कुछ नए चेहरों को भी अवसर दिया जा रहा है। बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा कि साथियों की ज्वाइनिंग से पूर्व भी हिल और पश्चिम भी हिल गया है।
अखिलेश के इस बयान से राजनीति में हाल ही में हुए बड़े सियासी उलटफेर को लेकर आया है। यह बयान उस समय आया जह लखनऊ स्थित सपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और अन्य दलों के कई बड़े नेताओं (जिसमें पूर्व IAS राम बहादुर पासी और भाजपा के कुछ नेता शामिल हैं) ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।
अखिलेश ने सत्ताधारी पार्टी को घसीटा
अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने सत्ताधारी सरकार पर निशाना साधा। वोटर लिस्ट में हेरा फेरी, धांधली, मतदाता के साथ खिलवाड़, अभी भी नहीं रुक रहा। एक नाम और कई जिलों में एंट्री, इलेक्शन कमीशन की जिम्मेदारी बनती है कि कोई वोट डबल, ट्रिपल न बने। ये मुख्य चुनाव में जो धांधली करना चाहते हैं उसकी तैयारी बड़े पैमाने पर है, हमारी मांग है कि आधार से जोड़ा जाए वोटर लिस्ट को।
अखिलेश यादव ने SIR पर भी जमकर आरोप लगाया। उन्होंने कहा ये जो वोट फिक्सिंग चल रही है, एसआईआर के माध्यम से ये खत्म होनी चाहिए। हिंदुस्तानियत बचेगी तो हमारा लोकतंत्र बचेगा, हिंदुस्तानियत बचेगी तो हमारा संविधान बचेगा। ये सरकार सवाल से डरती है, जो सरकार सवाल से डरती है। वह हमेशा लोकतंत्र को कमजोर करती हैं।
अखिलेश ने किए वादे
अखिलेश ने अपनी पार्टी की तरफ से भविष्य में गरीबों को सुविधा देने का काम करने और गरीबों को घर देने का काम करने की बात कही। अखिलेश यादव ने कहा मैं यह भरोसा दिलाता हूं कि समाजवादी सरकार में आने वाले समय में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर अवकाश होगा। जयंती का कार्यक्रम बड़े पैमाने पर मनाने का काम भी होगा। मैं अपने सभी सफाई कर्मचारियों को भरोसा दिलाना चाहता हूँ जिस समय मैनिफेस्टो आएगा उसमे विशेष आपके लिए योजना लाकर आपकी तमाम मांगो को पूरा करने का काम करेंगे।
यह भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सौगत रॉय का समर्थन, बोले- 83-84 साल के हैं, ऐसी बातें कह सकते हैं