Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की हालत इतनी पतली है कि वहां की आवाम दाने-दाने के लिए तरस रही है। शहबाज सरकार इतनी नाकारा है कि जनता को दो वक्त की रोटी तक नसीब नहीं हो रही है। आटे के बाद वहां की आवाम गैस सिलेंडर के लिए तरस चुकी है। लोग अलग-अलग माध्यम से खाना बना रहे ताकि उनके बाल बच्चे पल सके।

स्थानीय मीडिया की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद और रावलपिंडी के निवासी खाना पकाने के लिए वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने को मजबूर हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की कीमतें बहुत अधिक हैं और प्राकृतिक गैस (नेचुरल गैस) दिन में केवल छह घंटे ही उपलब्ध हो पाती है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी अहम जानकारी।

सिलेंडर की कीमत 24000 के पार

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, जिला प्रशासन और OGRA यह सुनिश्चित नहीं कर पाए हैं कि लोगों को तय कीमतों पर LPG मिले। इस बीच, पिछले दो महीनों से घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ताओं को 'सुई नेचुरल गैस पाइपलाइन्स' (SNGPL) से LPG सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। वहीं, निजी कंपनियां ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए सिलेंडर बढ़ी हुई कीमतों पर बेच रही हैं।

11 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 6,500 PKR हो गई है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 25,000 PKR से ज्यादा की कीमत पर बेचे जा रहे हैं। पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सप्लाई लंबे समय से और बिना किसी पूर्व सूचना के बंद होने, और साथ ही LPG की कीमतें बढ़ने की वजह से, कई परिवारों के पास खाना पकाने का कोई साधन नहीं बचा है।

2 रोटी के लिए तरसती पाकिस्तानी आवाम

पाकिस्तान में रह रहे लोगों की स्थिति इतनी चिंताजनक हो गई है कि लोग दाने-दाने के लिए तरस रहे है। पहले आटे की किस्मत में उछाल, फिर पेट्रोल-डीजल और अब गैस सिलेंडर की कीमत 24000 के पार पहुंच चुकी है जो अपने आप में चिंताजनक स्थिति है। ज्यादातर लोगों ने खाना पकाने के लिए लकड़ी और कोयले का इस्तेमाल शुरू कर दिया है, क्योंकि LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़कर 600 पाकिस्तानी रुपये (PKR) प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं।

जबकि ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) ने इसकी कीमत 279 PKR प्रति किलोग्राम तय की थी। पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, जिला प्रशासन और OGRA यह सुनिश्चित नहीं कर पाए हैं कि लोगों को तय कीमतों पर LPG मिले।

यह भी पढ़े - Australia New Visa Rules: ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने वीजा नियमों में कर दिया बड़ा फेरबदल! अप्लाई करते समय भारतीय इन बातों का रखें ध्यान, जानें सबकुछ