उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन के अवसर पर, प्यार, विश्वास और सुरक्षा के एक वचन के लिए भाइयों की कलाईयों पर रंग बिरंगी राखी बंधी नजर आएंगी। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाएं जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने जिला कारागार लखनऊ पहुंच रही हैं।
प्रत्यक्ष मुलाकात की अनुमति
जेल में बंद कुल्हाड़ी बहनों को अपने भाई की सुनी कलाई पर राखी बांधने के लिए अब चिंता नहीं करनी होगी। जेल में बंद कैदियों की बहनों के लिए आज अच्छी खबर है। जेल प्रशासन ने बहनों को भाईयों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर राखी बांधने की अनुमति देने की घोषणा की है।
जेल प्रशासन उपलब्ध कराएगा सामान
थाली जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। जेल का महिला स्टाफें प्रतिबंधित वस्तुओं की जांच करेगी। मिठाई, लड्डू जेल कैंटीन से क्रय करके ही दिए जा सकते है। बगैर राखी के किसी भी महिला, बहन को जेल प्रवेश नहीं दिया जावेगा आदि इन वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा।
अपनाने होंगे नियम
इसी तरह महिलाएं अपने साथ बैग, पर्स, गेट के अंदर नही ला सकेगी। नकद राशि, मोबाईल, नशीली वस्तुए धारदार वस्तुएं मिठाई ले जाने की अनुमति भी नहीं होगी। नियम एवं निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित के विरूद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।