Noida International Airport: अगर आप भी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से देश के सबसे चर्चित और खूबसूरत Noida International Airport पर पहुंचने का प्लान बना रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा दी जानकारी के अनुसार यात्री मात्र 50 रूपये देकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
अगर किराए की बात करें तो पैसेंजर्स को मात्र 50 रूपये देने होंगे। इस एयरपोर्ट से अभी 15 से अधिक शहरों के बीच फ्लाइटों का संचालन लगातार जारी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
इन जगहों से मिलेगी एसी बस
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, "नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुँचना अब और भी आसान और सस्ता हो गया है। नोएडा के बॉटनिकल गार्डन, नोएडा सिटी सेंटर या गाजियाबाद के विजय नगर से 'अटल सेवा' इलेक्ट्रिक बस लें और ₹50 से भी कम खर्च में एयरपोर्ट पहुँचें।
Getting to Noida International Airport is now easier and more affordable. Take an Atal Seva electric bus from Botanical Garden, Noida City Centre or Vijay Nagar, Ghaziabad and reach the airport for under ₹50. Enjoy a comfortable ride with AC buses, luggage space, GPS tracking and CCTV. #NoidaInternationalAirport #AtalSeva #ElectricBus #PublicTransport #Noida
— Noida International Airport (@NIAirport) October 22, 2026
AC बसों, सामान रखने की जगह, GPS ट्रैकिंग और CCTV की सुविधा के साथ एक आरामदायक सफर का आनंद लें"। सस्ते में यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
इन शहरों के बीच जारी है हवाई सेवा
जानकारी के मुताबिक नोएडा एयरपोर्ट से 15 से अधिक शहरों के बीच फ्लाइटों का संचालन जारी है। जिसमे- बरेली, बेंगलुरु, नवी मुंबई, हैदराबाद, अमृतसर, जम्मू, जोधपुर, किशनगढ़, देहरादून, पंतनगर, धर्मशाला, भोपाल, चंडीगढ़ शामिल है।
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
एयरपोर्ट तक AC बस सेवा उपलब्ध होने से यात्रियों को निजी टैक्सी या कैब पर निर्भरता कम करने का विकल्प मिल सकता है। इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों से एयरपोर्ट तक पहुंचना अधिक सुविधाजनक हो सकता है। कम किराये वाली बस सेवा शुरू होने पर आम यात्रियों और बजट में यात्रा करने वालों को विशेष लाभ मिल सकता है।
यह भी पढ़े - बनारस से दिल्ली जाने के लिए Vande Bharat Sleeper Train चुनें या दूसरी ? समझें किराये और समय का हिसाब