अयोध्या: आज है रक्षाबंधन। आज बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। भाई भी अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है। देशभर में आज भाईयों की कलाई पर रंग बिरंगी राखी से सजी होंगी। ऐसे में भगवान राम लला की कलाई कैसे सुनी रह सकती है। राखी के शुभ अवसर पर भगवान राम की बहन शांता की तरफ से भी राखी भेजी गई है। जो उन्हें पहनाई जाएगी।

केले तने से बनी है राखी

राखी के शुभ अवसर पर भगवान राम की बहन शांता की तरफ से भी अपने भाई प्रभु रामलला के लिए भी विशेष राखी भेजी है। बता दें कि यह राखी श्रद्धालुओं ने केले के तने से भगवान राम के लिए तैयार की है। यह राखी उन्हें कल पहनाई जाएगी।

राखी बहुत बड़ा पर्व

इस पर राम जन्मभूमि के ट्रस्टी महंत कमलनयन दास ने कहा, यह राखी भगवान (रामजी) की बहन शांता के यहां से आई है। राखी बहुत बड़ा पर्व है। इससे समरसता की स्थापना होती है। यह राखी कल बांधी जाएगी।

राखी महोत्सव का तीसरा दिन होता है खास

श्रीराम राखी महोत्सव का तीसरा दिन बेहद खास होता है। शृंगी ऋषि आश्रम स्थित मां शांता की तरफ से अपने भाइयों राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न सहित राम मंदिर के सभी पुजारियों के लिए भी रक्षा सूत्र भेजे जाते हैं। 56 भोग, मिठास, फल भेजा जाता है। गाजे-बाजे के साथ राम सखी यात्रा अयोध्या पहुंचती है।