Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में कांगेस सांसद इमरान मसूद अपनी बयानबाजी से सियासत गरमा देते हैं। इमरान मसूद अपने बयानों के जरिए भाजपा पर लगातार निशाना साधते हुए तंज कसते नहीं रूकते। यूपी सरकार हो या जिस भी राज्य में भाजपा की सरकार है इमरान भाजपा को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब इमरान ने कोलकाता में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, "कोलकाता में सही जंगलराज अब हुआ है। बंगाल में हालात देख लीजिए।

कोलकाता में जंगलराज इमरान मसूद का बयान

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा- कोलकाता में सही जंगलराज अब हुआ है। बंगाल में हालात देख लीजिए। राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। ममता बनर्जी को आप खत्म नहीं कर सकते। कांग्रेस के खाते भी पिछले चुनाव में ज़ब्त कर दिए थे। जितना दुरुपयोग कर सकते हैं, इन्होंने सब कर लिया है। पाप का घड़ा भर चुका है।

इमरान मसूद का विवादों से पुराना नाता

दरअसल कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद का विवादित बयानों से पुराना नाता रहा है। साल 2025 में लाल किले पर हुए बम ब्लास्ट मामले में इमरान मसूद ने भाजपा को घेरने का मौका नहीं छोड़ा। इमरान मसूद का राजनीतिक खेमे में तीखी प्रतिक्रिया और विरोधात्मक रवैया हमेशा सुर्खियां बटौर ही लेता है।