नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘अरनब’ के कारण भारी नुकसान की खबर सामने आई है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के अनुसार, इस चक्रवात के चलते अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 55,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन और राहत-बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं। चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
'अरनाब' चक्रवात में 3 की मौत 55,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर
इस संदर्भ में NDRF के DIG एस.एस. सूदन ने बताया कि 'अरनाब' चक्रवात के मद्देनजर आंध्र प्रदेश के निचले और तटीय इलाकों से 55,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि अब इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है। दन ने बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 39 टीमों को तैनात किया गया है, जिनमें से चार टीमों को हवाई मार्ग से एयरलिफ्ट करके मौके पर पहुंचाया गया है।
घटना स्थल पर NDRF 39 टीमें तैनात किए गए
इस घटना की जानकारी देते हुए सूदन ने बताया कि 'अरनाब' चक्रवात आंध्र प्रदेश में तट से टकराया। जिसका केंद्र यानम के दक्षिण में तटीय क्षेत्र के पास था। जान-माल के नुकसान के संबंध में उन्होंने कहा कि राज्य की आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) ने अब तक तीन लोगों की मौत की सूचना दी है। घटना स्थल पर कुल 39 NDRF टीमें तैनात मौजूद की गई हैं। उन्होंने बताया कि निचले और तटीय इलाकों से 55,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है।