फिलीपींस: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस में अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ हुई बैठक में भारत-अमेरिका रक्षा ढांचे की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक का मुख्य विषय दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाना और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना रहा। भारत और अमेरिका के रक्षा संबंधों में यह बातचीत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

13वें ASEAN के ADMM में भाग लेंगे राजनाथ सिंह

दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार 28, अक्टूबर को फिलीपींस के सेबू में 13वें एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस (ASEAN) डिफेंस मिनिस्टर्स मीटिंग (ADMM)  प्लस के मौके पर अपने US काउंटरपार्ट सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेगसेथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के संदर्भ मेंं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, 13वें ADMM-प्लस के मौके पर US सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेगसेथ के साथ बहुत अच्छी मीटिंग हुई। 

इस मौके पर रक्षा एवं व्यापार संबंधी विभिन्न अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

इस संदर्भ में  राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने अपने 10-साल के इंडिया-US डिफेंस फ्रेमवर्क की प्रोग्रेस का रिव्यू किया। जिसमें मिलिट्री टेक्नोलॉजी, इन्फॉर्मेशन शेयरिंग और को-प्रोडक्शन में रणनीतिक कूटनीति को आगे बढ़ाया गया। हमारी मजबूत पार्टनरशिप एक फ्री, ओपन और सिक्योर इंडो-पैसिफिक के लिए एक बेसस्टोन बनी हुई है। वहीं दूसरीओर इस मीटिंग के बारे में पोस्ट करते हुए हेगसेथ ने कहा कि भारतीय रक्षा मंत्री सिंह के साथ बहुत अच्छी मीटिंग हुई। हमने अपनी बड़ी रक्षा साझेदारी के फ्रेमवर्क की पहली सालगीरह मनाई और कोऑपरेशन को मजबूत करने के तरीकों पर बात की।

क्षेत्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा विषयों पर विचारों का होगा आदान-प्रदान

दरअसल, राजनाथ सिंह 28 से 29 अक्टूबर तक फिलीपींस के सेबू में 13वें दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) के रक्षा मंत्रियों की बैठक (ADMM) प्लस में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। वह 'क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान' विषय पर फोरम को संबोधित करेंगे।  ADMM प्लस  के दौरान, रक्षा मंत्री भाग लेने वाले देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर रहे हैं। वह राष्ट्रों के साथ चल रहे रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे एवं रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों का पता लगाएंगे।