CJP Protest : देश की राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर 2.0 को लेकर युवा तैयार है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नियोजित विरोध प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है।

इसे लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार की आलोचना की है। उन्होंने तज कसते हुए लिखा, नई दिल्ली नए जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर बनी। 

एक्स पर किया पोस्ट

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाओं के निलंबन की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया अकॉउंट X पर पोस्ट किया।

उन्होंने लिखा- कश्मीर मॉडल को दिल्ली में निर्यात किया गया है। नए जम्मू और कश्मीर के मॉडल पर बनी नई दिल्ली में आपका स्वागत है।

इंटरनेट सेवाएं बंद

दरअसल पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से शनिवार यानी आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से पहले मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया था।

अर्धसैनिक बल की भी तैनाती

आज 10 अक्टूबर को होने वाले 'जंतर मंतर 2.0' विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जिसमें 35,000 से अधिक दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक कर्मियों को तैनात किया गया है।

व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) को लेकर जवाबदेही की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था।

पुलिस द्वारा अनुमति न दिए जाने के बावजूद भी जंतर-मंतर पर भारी संख्या में भीड़ पहुंच चुकी है। केंद्रीय गृह सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश भी दिया है।