Hyderabad: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अक्सर अपने बयानों से राजनीतिक माहौल गरम करते आए हैं। राजनेताओं पर अपने शब्दों के माध्यम से तंज कसने का वह एक भी मौका नहीं छोड़ते। इस बार ओवैसी ने महाराष्ट्र के AIMIM नेता इम्तियाज जलील के युवा बेटे का जिक्र करते हुए चुटकी ली है। साथ ही युवाओं को बड़ी नसीहत दी है। मंच पर संबोधन के दौरान ओवैसी ने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि जिससे प्यार करते हैं, पहले उससे शादी करें और फिर ‘I LOVE YOU’ कहें।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ओवैसी का बयान
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी हमेशा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में छाए रहते हैं। लेकिन इस बार उनका एक अलग ही अंदाज मंच पर दिखाई दिया है। जिसमें उन्होंने एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील के बेटे के शादी टालने के किस्से पर मजाकिया अंदाज में कहा कि वह खुद अभी तक ‘सेट’ नहीं हुए हैं।
ओवैसी ने इस मुद्दे को उठाकर अपने ही अंदाज में अनौखे तरीके से देश के युवाओं को नसीहत दी है। क्योंकि आजकल युवा वर्ग में रिश्ते निभाने की समझ नहीं है। ऐसे में रिश्तों, शादी और प्यार को लेकर ओवैसी की यह अलग ही नसीहत सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
पहले निकाह पढ़ें फिर आई लव यू कहें
बीते दिन सोशल मीडिया पर ओवैसी का एक बयान काफी तेजी से सुर्खियों में छाया रहा। इस वायरल वीडियो में ओवैसी देश के युवा वर्ग को नसीहत देते दिख रहे हैं। ओवैसी का कहना है कि, नौजवानों को शादी के बाद ही 'आई लव यू' कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि, हम हर भाषण में कहते हैं कि अपनी बीवी को आई लव यू कहो।
नौजवानों! जिससे मोहब्बत होती है, उससे शादी करो फिर उसे आई लव यू बोलो। क्योंकि जब शादी होती है, तब आधा ईमान मुक्कमल होता है। ओवैसी की इस सलाह के पीछे का कारण देश का युवा आधुनिक दौर में पहले प्यार करता है और अफेयर के चक्कर में पड़ता है। लेकिन अफेयर में पड़ने के बजाय युवाओं को सीधे निकाह या विवाह के पवित्र बंधन में बंधना चाहिए।
अभी सेट होना है वाले बयान पर तंज
ओवैसी ने महाराष्ट्र एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील के युवा बेटे का जिक्र किया था। दरअसल उसने यह कहकर शादी टाल दी थी कि उसे अभी सेट होना है। इस पर ओवैसी ने चुटकी लेते हुए देश के युवाओं को कहा, मेरे भाई! मेरी दाढ़ी व्हाइट हो गई है, मैं अभी तक सेट नहीं हुआ हूं। आप शादी करो, सेट हो जाओ। ओवैसी के इस बयान को सुनकर मौके पर मौजूद लोग जमकर ठहाके लगाने लगे। अंत में उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए तंज कसते हुए कहा। जिसके घर में कोई नहीं है, वह सबको परेशान करता है। आप देख रहे हैं ना समझे?"
यह भी पढ़ें: Breaking: CJP प्रवक्ता सौरभ दास 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए तिहाड़ जेल, रांका और शिंदे का नाम भी शामिल