उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिसीमन विधेयक को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कैबिनेट का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 2029 तक इसे लागू करने की दिशा में कदम बढ़ने से संसद और विधानसभाओं में सीटों की संख्या 50% बढ़ाने के साथ महिलाओं को 33% आरक्षण देने का रास्ता साफ होगा। परिसीमन विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने का स्वागत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस कदम से 2029 के लोकसभा चुनाव तक 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ होगा।

सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ जाएगी

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि, पीएम की लीडरशिप में पार्लियामेंट ने नारी शक्ति वंदन एक्ट पहले ही पास कर दिया है। कैबिनेट ने साल 2029 में इसे लागू करने का रास्ता साफ कर दिया है। इसके बाद यह पक्का हो गया कि पार्लियामेंट और राज्य असेंबली में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ जाएगी। इससे महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत रिज़र्वेशन का रास्ता साफ हो जाएगा। परिसीमन को लेकर दक्षिणी राज्यों की चिंताओं पर बात करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित काम 2011 की जनगणना पर आधारित होगा और राज्यों में सीटों की मौजूदा संख्या उनकी मौजूदा संख्या के अनुपात में वैसी ही रहेगी।

15 साल के लिए रोटेशनल

इस परिसीमन बिल की सबसे खास बात यह है कि परिसीमन को लेकर हमारे दक्षिणी राज्यों की चिंताओं को दूर किया जाएगा। 2011 की जनगणना के आधार पर, राज्यों में सीटों की संख्या वैसी ही रहेगी जैसी है। बढ़ोतरी उसी फ्रेमवर्क के तहत की जाएगी। लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या 50 परसेंट बढ़ाई जाएगी।

जबकि महिलाओं के लिए शुरुआती 15 साल के लिए रोटेशनल बेसिस पर रिज़र्वेशन लागू करने का प्रोसेस इलेक्शन कमीशन के ज़रिए आसान बनाया जाएगा। देश की सामाजिक और भौगोलिक परिस्थितियों को बदले बिना, संसद और राज्य विधानसभाओं में भारत की आधी आबादी को कम से कम 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री के बयान और विधेयक से जुड़ी मुख्य बातें

सीएम योगी द्वारा यूपी की सभी 80 लोकसभा सांसदों से इस विधेयक का समर्थन करने की अपील की। इस विधेयक का समर्थन करने और साल 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियिम के कार्यान्वयन का मार्ग प्रशस्त करने में योगदान देने की अपील की।

सीएम योगी कि परिसीमन बिल को लेकर यह प्रतिक्रिया उस समय आई है जब केंद्र ने 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है, जिसमें महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों पर आगे की विधायी कार्रवाई होने की चर्चा है।

विपक्ष की आपत्ति सामने आई

अगर संसद के दोनों द्वारा पारित कर दिया जाता है, तो इन प्रस्तावित परिवर्तनों के बाद लोकसभा की ताकत 550 से बढ़कर 850 सीटें हो जाएगी। नए परिसीमन के अंतर्गत 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को जोड़ना चाहता है। इस प्रस्ताव पर विपक्ष की आपत्ति सामने आई। लेकिन इसके कार्यान्वयन को परिसीमन से जोड़े जाने पर सवाल उठाए हैं। लेकिन कहीं न कहीं इसके यूपी को इसके जरिए बढ़ा लाभ मिलना तय है।

यह भी पढ़ें: UP Election 2027: मुजफ्फरनगर की 6 विधानसभा सीटों पर किस पार्टी का दबदबा, बुढ़ाना में कैसे बदलेगी चुनावी तस्वीर?