Delhi News: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे को कोर्ट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अजिंक्य शिंदे का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील अभिषेक हेल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कोर्ट में गलत दावा किया, नेताओं ने लोगों को वहां आने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि नेताओं ने बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन नहीं किया और कनॉट प्लेस से जुड़ी अलग शिकायत का इस्तेमाल इस मामले में किया गया। दिल्ली की एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने फैसला लेते हुए तीनों को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है।
कल पुलिस ने हिरासत में लिया था
कल सुबह जंतर-मंतर में घुसने पर कस्टडी में लिए गए थे। रात 3 बजे गिरफ्तारी दर्शायी गई। आज सुबह पुलिस स्टेशन में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी हुई और वहां से सीधे जेल भेज दिया गया।CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया–'सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ने गिरफ्तार किया है। उन पर जंतर–मंतर पर बिना इजाजत घुसने, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। आज सुबह इन्हें SCM कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है।
देर रात तीनों को ले गए थे अज्ञात जगह
देर रात ढाई बजे CJP के आशुतोष रांका, सौरभ दास, अजिंक्य शिंके को ट्रेवलर गाड़ी से थाना जाफरपुर कला से अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। इस पूरे मामले में सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि इसकी जानकारी न वकील को दी गई, न परिवार को। दिल्ली पुलिस का कहना है कि शांति बनाए रखने के बांड की शर्तों का उल्लंघन किया गया है।
यह भी पढ़ें: Explainer: भारत की रक्षा शक्ति में इजाफा! मिशन 'सुदर्शन चक्र' को मिला Nagastra-1R, जानिए खासियत?