Yuvraj Singh: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए बीसीसीआई ने उन खिलाड़ियों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है तो इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की रीढ़ की हड्डी बन सकते हैं। हालांकि, बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम के पूर्व विश्व चैंपियन खिलाड़ी ने हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट को एक चेतावनी दी है।
16 से 20 खिलाड़ियों को बनाना चाहिए समूह- युवराज
भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2011 में वनडे विश्व कप में कब्जा किया था। उस समय बाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था और टीम इंडिया को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। युवराज को विश्व कप 2011 में प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया था।
अब आगामी वर्ल्ड कप 2027 को लेकर युवराज सिंह ने क्रिकइंफो से बात करते कहा कि भारत को 16 से 20 खिलाड़ियों के एक मुख्य समूह पर सहमति बना लेनी चाहिए और विश्व कप से पहले उपलब्ध सीमित संख्या में वनडे मैचों में उन्हें नियमित अवसर दिए जाने चाहिए।
आखिरी समय में बदलाव करना मुश्किल
पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,
"उन्हें एक साल बाद खेलने के लिए उसी टीम को तैयार करने पर ध्यान देना होगा, क्योंकि आप आखिरी समय में बड़े बदलाव नहीं करना चाहते। आपके खिलाड़ी चाहे 16 साल के हों या 20 साल के, यह महत्वपूर्ण है कि सभी को खेलने का मौका मिले क्योंकि जाहिर है कि अब टी20 क्रिकेट की संख्या अधिक है और 50 ओवर के क्रिकेट की संख्या कम है। चाहे जितने भी मैच हों, यह महत्वपूर्ण है कि खिलाड़ियों को विश्व कप की तैयारी के लिए पर्याप्त खेलने का समय मिले।"
आखिरी समय में बदलाव करना मुश्किल
भारतीय टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी ने विश्व कप से ठीक पहले टीम में अचानक बदलाव नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव टीम की तैयारियों को बाधित कर सकते हैं। उन्होंने कहा,
"भारत जब भी हारा है, तब से उसने आखिरी समय में या टूर्नामेंट के दौरान बड़े बदलाव किए हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि हम उस टीम पर कायम रहें जिस पर हमें भरोसा है कि वह 2027 विश्व कप जीत सकती है और उन खिलाड़ियों का साथ दें, चाहे वे उस समय तक सफल हों या असफल।"
ये भी पढ़ें- गुरबाज-इब्राहिम ओपनिंग, छठे पर मोहम्मद नबी, तीसरे टी20 में अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11