Afghanistan Probable Playing XI: भारत के खिलाफ अफगानिस्तान का प्रदर्शन शुरुआती दोनों मैचों में बेहद साधारण रहा था। इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीम पहले मैच में सिर्फ 156 रन बना सकी थी को दूसरे मैच में अफगानी बल्लेबाज केवल 159 रन बनाने में कामयाब हुए थे। दोनों मैच में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग की थी। भारतीय टीम को मिले लक्ष्य को बल्लेबाजों ने आसानी से हासिल कर लिया। ऐसे में अफगानिस्तान आखिरी टी20 मैच की प्लेइंग-11 में एक बदलाव कर सकती है।

गुरबाज-इब्राहिम ओपनिंग, तीसरे पर अटल

आखिरी टी20 मैच में अफगानिस्तान के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान संभालते दिख सकते हैं। शुरुआती दो मैचों में गुरबाज खाता तक नहीं खोल पाए थे, लेकिन इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट का भरोसा अपने बल्लेबाज पर कायम रह सकता है।

वहीं, अंतिम टी20 में कप्तान इब्राहिम के बल्ले से भी फैंस एक बड़ी और तेज तर्रार पारी की उम्मीद कर रहे हैं। पहले दो मैचों में जादरान से एक भी तूफानी पारी देखने को नहीं मिली है। तीसरे नंबर पर सेदिकुल्लाह अटल को बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है। आपको बता दें कि, अटल ने दूसरे टी20 मैच में सिर्फ 12 रन बनाए थे।

रसूली-नायब करेंगे मिडिल ऑर्डर का नेतृत्व

भारत के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में दरविश रसूली और गुलबदीन नायब का प्रदर्शन बल्ले से फीका रहा है, लेकिन आखिरी टी20 में फैंस और टीम मैनेजमेंट को इनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। पांचवें नंबर पर अजमतुल्लाह उमरजई और छठे मोहम्मद नबी बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं।

पहले टी20 में उमरजई ने शानदार पचासा जड़ा था लेकिन नबी अभी तक अपने बल्ले की चमक नहीं बिखेर पाए हैं। सातवें नंबर पर अनुभवी राशिद खान बैटिंग के लिए उतारे जा सकते हैं। राशिद ने दूसरे टी20 में बल्ले से 16 गेंदों पर 28 रन की तूफानी पारी खेली थी।

नवीन की वापसी, नूर-मुजीब स्पिनर

चोट से वापसी कर रहे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक को शुरुआती दो मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। उम्मीद की जा रही थी कि दूसरे टी20 में नवीन को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

हालांकि, आखिरी टी20 में नवीन-उल-हक को फजलहक फारूकी के स्थान पर खिला सकते हैं। वहीं, स्पिन विभाग में राशिद खान, मुजी-उर-रहमान और नूर अहमद नजर आएंगे। वहीं, मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई भी गेंदबाजी में हाथ घूमाते दिखेंगे।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब,  दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक

ये भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास, रोहित-सूर्या ने निकले आगे, ऐसा करने वाले बने दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर