Yuvraj Singh: भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और टी20 के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को ट्रेनिंग देने वाले पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह अब दिल्ली कैपिटल्स में एक नए रोल में नजर आने वाले हैं।
युवराज ने साल 2003 में डेब्यू किया था और साल 2017 तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अब वह डीसी के बल्लेबाजी कोच की भूमिका में नजर आने वाले हैं। आगामी सीजन के लिए डीसी ने युवराज को सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। यह पहला मौका है, जब वह अपने करियर में किसी टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
युवराज सिंह ने जताई खुशी
दिल्ली कैपिटल्स के नए बैटिंग कोच बनने पर पूर्व दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस मौके पर कहा, "मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं। मेरा इस फ्रेंचाइजी के साथ पुराना नाता है और मैं मालिकों को अच्छी तरह जानता हूं, जो मेरे लिए इसे एक खास मौका बनाता है।’’
JUST IN - Indian legend Yuvraj Singh has been appointed as the Assistant and Batting Coach of Delhi Capitals ahead of IPL 2027 🔥 This marks Yuvraj’s first-ever formal coaching role in his illustrious career. https://t.co/sVxwSXJpDk
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 13, 2026
युवराज सिंह साल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) का हिस्सा रह चुके हैं और इस फ्रेंचाइजी के लिए 14 मैच खेले थे। अब वह इस टीम में एक नई भूमिका में दिखने वाले हैं।
सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच
युवराज सिंह से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने नए हेड कोच के तौर पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को चुना था। सौरव ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को बुलंदियों तक पहुंचाया था और उनकी अगुवाई में भारत ने कई रोमांचक जीतें दर्ज कीं।
A champion. A leader. 𝐀 𝐓𝐢𝐠𝐞𝐫. 🐅🔥 The legend who inspired generations is ready to shape Dilli's legacy. Welcome home, Yuvi paa! 💙❤️ https://t.co/i7A77rv2tJ
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 13, 2026
इसके अलावा गांगुली आईपीएल में भी कप्तानी कर चुके हैं और इश फ्रेंचाइजी के खेमे में पहले भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। अब युवराज सिंह के आने से टीम में दो आक्रामक खिलाड़ी हो चुके हैं, जिससे यकीनन डीसी के बैटिंग ऑर्डर में आक्रमकता इस बार नजर आएगी।
दादा के साथ टीम- युवराज सिंह
सौरव गांगुली और युवराज सिंह के कोचिंग विभाग में आने से यकीनन दिल्ली का कोचिंग स्टाफ इस साल मजबूत और अनुभवी नजर आ रहा है। वहीं, युवराज ने कहा, "मैं दादा के साथ टीम बनाने का भी इंतजार कर रहा हूं, इस बार कोच के तौर पर। कोचिंग एक ऐसी चीज है जिसके लिए मैं सच में पैशनेट हूं, और मैं इस बहुत टैलेंटेड टीम के साथ शुरुआत करने का इंतजार नहीं कर सकता। मुझे यकीन है कि यह मेरे लिए एक एक्साइटिंग सफर होने वाला है, और मैं टीम की सफलता में अपना योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।"
ये भी पढ़ें- रोहित-विराट के करियर पर BCCI अध्यक्ष का आया बड़ा बयान, बताया आगे खेलेंगे या नहीं