केंद्र सरकार संसद में परिसीमन विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। इसी बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने विधेयक का समर्थन करने का ऐलान किया है।
शुक्रवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिसीमन को लेकर लिया गया फैसला ऐतिहासिक है, उन्होंने कहा कि वह इस फैसले के साथ हैं।
नायडू का कहना है कि महिला आरक्षण का मुद्दा पिछले करीब 30 साल से लंबित है। अब परिसीमन के जरिए इसे लागू करने का रास्ता आसान हो सकता है, उनके मुताबिक, नए प्रस्ताव के तहत लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जा सकती है।
नायडू ने क्यों किया परिसीमन का समर्थन?
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि दक्षिण भारत के राज्यों ने काफी पहले से ही जनसंख्या नियंत्रण पर ध्यान दिया है। इन राज्यों ने परिवार नियोजन को बढ़ावा दिया, इसलिए उनकी जनसंख्या वृद्धि दूसरे क्षेत्रों के मुकाबले कम रही।
नायडू ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गरीबी कम करना और जनसंख्या को नियंत्रित करना होना चाहिए, उन्होंने यह भी कहा कि सीटों की संख्या बढ़ाने से दक्षिण भारत के राज्यों को होने वाली संभावित परेशानी को दूर किया जा सकता है।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी यह बात उठी थी कि परिसीमन के दौरान दक्षिण भारत के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
नायडू ने आबादी और सांसदों की संख्या का दिया उदाहरण
नायडू ने देश की बढ़ती आबादी और लोकसभा में सांसदों की संख्या के बीच अंतर का मुद्दा उठाया, उन्होंने बताया कि 1971 में देश की आबादी करीब 54 करोड़ थी और लोकसभा में 542 सीटें थीं। इसके बाद आबादी में काफी बढ़ोतरी हुई, लेकिन लोकसभा सीटों की संख्या में बहुत कम बदलाव हुआ।
नायडू के मुताबिक, पहले 10 लाख लोगों पर एक सांसद हुआ करता था। साल 2001 में यह आंकड़ा बढ़कर करीब 19 लाख हो गया और आज लगभग 27 लाख लोगों पर एक सांसद है। उनका मानना है कि बढ़ती आबादी के हिसाब से संसद में सीटों की संख्या बढ़ाना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, उत्तर भारत में घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी
डीएमके ने बुलाई अहम बैठक
एक तरफ चंद्रबाबू नायडू परिसीमन विधेयक के समर्थन में हैं, तो दूसरी तरफ तमिलनाडु में इस मुद्दे पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने शनिवार सुबह बैठक बुलाई है। खबरों के मुताबिक, पार्टी इस विधेयक के समर्थन को लेकर कुछ शर्तें भी रख सकती है। डीएमके ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे दक्षिण भारत के हितों के खिलाफ काम करने वाली पार्टी बताया है। बता दें कि डीएमके ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे दक्षिण भारत के हितों के खिलाफ काम करने वाली पार्टी बताया है।