England Changed Squad for 2 T20I: इंग्लैंड इस समय ऑस्ट्रेलिया में पांच टी20आई मैच की सीरीज खेल रही है, जिसके शुरुआती तीन मैचों में मेहमानों का दबदबा देखने को मिला। शुरुआती मैच गंवाने के बाद इंग्लिश टीन ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे और तीसरे टी20आई में जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की मजबूत बढ़त भी बना ली है।
इंग्लैंड ने शुक्रवार को तीसरे टी20आई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की है। अब अंतिम दो टी20आई मैच के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वाड में दो बड़े बदलाव किए हैं।
2005 के बाद खेलेगा पहला ग्लेमोर्गन खिलाड़ी
इंग्लैंड ने आखिरी दो टी20आई मैचों के लिए आसा ट्राइब और स्पिनर रेहान अहमद को टीम में शामिल किया है। 22 साल के ट्राइब, इंग्लैंड की टी20आई टीम में शामिल होने वाले पहले ग्लेमोर्गन खिलाड़ी बन गए हैं और 2005 में साइमन जोन्स के चुने जाने के बाद से किसी भी फॉर्मेट में क्लब का यह पहला इंग्लैंड कॉल-अप है।
England have called up Asa Tribe and Rehan Ahmed for the final two T20Is against Australia. Tribe becomes the first Glamorgan player to earn a call-up to England's T20I squad https://t.co/H0uXL8dMGg
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 27, 2026
दूसरी ओर, रेहान पहले ही तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए खेल चुके हैं और उन्होंने अपने 14 टी20आई मैचों में से आखिरी मैच इस साल जुलाई में भारत के खिलाफ खेला था। वह हाल ही में वेस्टइंडीज ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस के लिए खेले थे।
ये भी पढ़ें- ‘सिराज एक-दो विकेट लेंगे…’ मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर भड़के अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर कसा तंज
जर्सी से आए इंग्लैंड
ट्राइब इससे पहले जर्सी के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने इस देश के लिए 5 ओडीआई और 26 टी20आई मैचों में रिप्रेजेंट किया है। उन्होंने पिछले महीने क्रिकेट वर्ल्ड कप चैलेंज लीग में जर्सी को रिप्रेजेंट किया था। हालांकि, अब वह इंग्लैंड टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ट्राइब के आने पर ग्लेमोर्गन के चीफ एग्जीक्यूटिव डैन चेरी ने कहा,
"क्लब में हर कोई आसा की अब तक की उपलब्धियों पर बहुत गर्व महसूस कर रहा है। यह एक बहुत ही सही मौका है और हम उन्हें ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड को रिप्रेजेंट करते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं।"
HISTORIC! Asa Tribe has been named in England's squad for the final two IT20s against Australia 😍 The first-ever England Men's IT20 call-up from Glamorgan 🌾 Llongyfarchiadau Asa, are so proud! ❤️ 🔗 https://t.co/qy8aVltc0p #OhGlammyGlammy https://t.co/0Z0mPDtVNE
— Glamorgan Cricket (@GlamCricket) November 27, 2026
ऑस्ट्रेलिया में इंग्लिश टीम का जलवा
हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीती और अभी टी20आई में 2-1 की मजबूत बढ़त बना ली है।
हालांकि, इंग्लिश टीम खिलाड़ियों की चोट से परेशान है, क्योंकि अनुभवी तेज गेंदबाज जोश टंग और युवा हरफनमौला प्लेयर जैकब बेथेल पहले ही चोट की वजह से दौरे से बाहर हो गए हैं।
वहीं, विल जैक्स मेलबर्न में पहले टी20आई के दौरान हाथ में चोट लगने के कारण बाहर हो गए थे। इंग्लैंड सीरीज के आखिरी टी20आई के लिए हैरी ब्रूक और जॉर्डन कॉक्स को भी बाहर कर सकता है, क्योंकि यह दोनों टेस्ट टीम में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका रवाना होंगे।
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा को मिली कप्तानी, तो टूटे इन 3 खिलाड़ियों के अरमान; अधूरी रह गई कप्तान बनने की ख्वाहिश