Virat Kohli-Rohit Sharma: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी और 21 नवंबर तक यह खेला जाएगा।
यह प्रतियोगिता भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर का आखिरी पड़ाव माना जा रहा है और इसको लेकर किंग कोहली भी कई बार कह चुके हैं। कोहली का लक्ष्य आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप जीतकर अपने करियर को खत्म करना है, लेकिन क्या वह इस टूर्नामेंट तक टीम इंडिया में बने रहेंगे, इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने बड़ा बयान दिया है।
मन्हास ने किया विराट का समर्थन
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का समर्थन बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने किया है। उन्होंने स्पोर्टस्टार से बातचीत में कहा,
‘’इसपर जहां तक बीसीसीआई की बात है, हम इस मामले में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। यह फैसला चयन समिति और कोच के हाथों में होता है। लेकिन मैं अपनी राय दूं तो, खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए। अगर कोई प्लेयर फिट है और वह अपने देश के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और मैच जीता रहा है तो हमें सिर्फ उनके प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रीत करना चाहिए।’’
रोहित का भी किया सपोर्ट
बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के टीम में होने से कप्तान शुभमन गिल को इसका फायदा मिलेगा। मन्हास ने यह भी कहा कि अगर टीम में रोहित,कोहली,हार्दिक और जसप्रीत होंगे तो इससे गिल पर कप्तानी का दबाव काफी कम हो जाएगा।
उन्होंने कहा, "विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा के टीम में रहने से गिल को इसका लाभ मिलेगा। बुमराह जैसे खिलाड़ी, जो गेंदबाजी कप्तान, वहीं कोई फील्डिंग कप्तान की भूमिका संभाल सकता है, जिससे वर्कलोड लोगों में बंट जाएगा।" हालांकि, रोहित के प्रदर्शन पर चयन समिति काफी बारीकी से नजर बनाए हुए है।
अब कब होगी RO-KO की वापसी?
रोहित शर्मा और विराट कोहली आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते नजर आए थे। इस मैच में रोहित शर्मा ने एक शतक और एक अर्धशतक ठोका था तो विराट कोहली ने पहले वनडे में तूफानी सेंचुरी बनाई थी।
इस सीरीज के खत्म होने के बाद ये दोनों दिग्गज अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते दिख सकते हैं। यह सीरीज पांच मैचों की होगी। न्यूजीलैंड के बाद दिसंबर में श्रीलंका और जनवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में यह दोनों दिग्गज दिखेंगे।
ये भी पढ़ें- जोश हेजलवुड के तूफान में उड़ी साउथ अफ्रीका, 214 रन से ऑस्ट्रेलिया ने जीता डरबन टेस्ट