WPL 2027 Schedule Announce: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 संस्करण के लिए तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। दुनिया भर की फेमस महिला खिलाड़ी भारत में आयोजित होने वाली इस लीग में अपना जलवा बिखेरती नजर।

अब डब्ल्यूपीएल के सफलतापूर्वक 4 संस्करण करवाए जा चुके हैं और इसको मिली सफलता के बाद बीसीसीआई ने पांचवें संस्करण की तारीखों की घोषणा भी कर दी है। आपको बता दें कि, डब्ल्यूपीएल 2027 की शुरुआत 14 जनवरी से होगी, जो कि 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा।

28 सितंबर तक सौंपनी होगी रिटेंशन लिस्ट

बीसीसीआई ने नए सीजन से पहले सभी टीमों को सूचना दे दी है कि 28 सितंबर 2026 तक रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी होगी। इस लीग में पांच फ्रेंचाइजी हिस्सा लेती हैं। नए सीजन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों के पास अपनी टीम संयोजन को तैयार करने का आखिरी मौका 28 सितंबर तक होगा। इसमें टीम प्रबंधन को तय करना होगा कि किन प्लेयर्स के साथ उनको आगे जाना है और किनको रिलीज करना है।

28 अक्टूबर को ऑक्शन

बीसीसीआई के द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, 28 अक्टूबर 2026 को डब्ल्यूपीएल के पांचवें संस्करण का ऑक्शन होगा। यह नीलामी कोच्चि में स्थित ग्रैंड हयात में आयोजित की जाएगी, जहां पांचों फ्रेंचाइजी आगामी सीजन के लिए अफनी टीमों को पूरा करने और मजबूत बनाने के लिए खिलाड़ियों को खरीदेंगी, ताकि वह डब्ल्यूपीएल 2027 को जीतने का दावा ठोक सके। बता दें कि, इस सीजन कई बड़े खिलाड़ियों का ऑक्शन में आना पक्का माना जा रहा है, जिनपर कई फ्रेंचाइजियों की नजरें होंगी।

एमआई-आरसीबी के बीच होगा ओपनिंग मैच

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के पांचवें संस्करण का पहला मैच मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच नवी मुंबई स्थित डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला गया था।

आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2026 का खिताब अपने नाम किया था और मुंबई इंडियंस के बाद यह प्रतियोगिता दो बार जीतने वाली दूसरी टीम बन गई। मुंबई इंडियंस ने 2023 और 2025 में यह खिताब जीता था। आरसीबी ने इससे पहले 2024 में भी यह टूर्नामेंट जीता था।

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती, 22 साल के खतरनाक युवा ऑलराउंडर ने किया रिप्लेस, 157 के स्ट्राइक रेट से बनाता है रन