India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रृंखला का दूसरा एकदिवसीय मैच खेला जा रहा है। मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता, लेकिन इसके बाद उनके पक्ष में कुछ नहीं गया।
कप्तान शुभमन ने टॉस के समय कहा था कि पिच पर घास और थोड़ी उबड़-खाबड़ होने का लाभ भारतीय तेज गेंदबाजों को मिल सकता है लेकिन उनकी यह बात मैच में बिल्कुल नजर नहीं आई। मेहमान टीम ने मैच में 50 ओवर की समाप्ति के बाद 405/7 का विशालकाय स्कोर खड़ा किया, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कई खास उपलब्धियां भी अपने नाम दर्ज कीं।
तीन बल्लेबाजों ने ठोका शतक
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज की ओर से तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। पहले सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने 68 गेंदों पर 101 रन की तूफानी पारी खेली तो इसके बाद कप्तान शाई होप ने 94 गेंदों पर 104 रन ठोक दिए।
A record-breaking masterclass in Guwahati! 🏟️👏
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 30, 2026
For the first time, three West Indian batters have scored a century in an ODI! 💯#INDvWI 2nd ODI | LIVE NOW! pic.twitter.com/gaOdJns9el
टीम की ओर से दो शतक आने के बाद आमिर जांगू ने 77 गेंदों पर 114 रन की शानदार पारी खेली और इसकी बदौलत वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 50 ओवर में 400 का आंकड़ा पार कर सकी। आपको बता दें कि, वनडे क्रिकेट में यह छठी बार है, जब किसी टीम के तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया है। जबकि भारत के खिलाफ यह पहली बार है।
भारत के खिलाफ ठोका बड़ा स्कोर
इस मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 333/8 था, जो दिसंबर 1983 में जमशेदपुर में आया था। लेकिन अब वह भी ध्वस्त हो चुका है। वनडे इतिहास में यह पहला मौका है, जब वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ एकदिवसीय प्रारूप में 400 का आंकड़ा पार किया है।
𝘾𝘼𝙈𝙋𝘽𝙀𝙇𝙇 𝙇𝙀𝘿 𝙏𝙃𝙀 𝘾𝙃𝘼𝙍𝙂𝙀! 💯
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 30, 2026
John Campbell brought the Caribbean flair to Guwahati with a spectacular HUNDRED! 🙌#INDvWI 2nd ODI | LIVE NOW 👉 https://t.co/hOOhJILBTl pic.twitter.com/fEFzQCeUYP
वहीं, किसी टीम द्वारा भारत के खिलाफ बनाया गया ये तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। पहले पर साउथ अफ्रीका (438/4) और दूसरे पर श्रीलंकाई टीम (411/8) है। वहीं, वनडे इतिहास में वेस्टइंडीज ने पहली बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें- अर्शदीप-गुरनूर को रिप्लेस करेगा ये खूंखार तेज गेंदबाज, टीम में हुई एंट्री, इस दिन खेलेगा मैच