England Beat Australia: रविवार को टॉम बैंटन की जबरदस्त पारी के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 135 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ चुकी है।
पर्थ में शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में जबरदस्त वापसी की, और 50 ओवर में 355/6 का विशाल टोटल खड़ा किया, जिसके जवाब में कंगारू पारी 44.3 ओवर में सिर्फ 220 रन पर ढेर हो गई।
इस मुकाबले में बेंटन ने 99 गेंदों पर शानदार 121 रन बनाए थे तो जो रूट, जॉर्डन कॉक्स और विल जैक्स के बल्ले से भी हाफ सेंचुरी निकली थी, जिसके चलते इंग्लिश टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।
29 पर गंवाए 4 विकेट
दूसरे वनडे मैच को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 50 ओवर में 356 रन बनाने थे, लेकिन वह लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी। टीम को पहला झटका 13 के स्कोर पर लगा, जब अनुभवी ओपनर ट्रेविस हेड (7) सस्ते में पवेलियन लौट गए।
A determined England fightback sees them draw level at 1-1 in the ODI series against Australia 👊 📝: https://t.co/0xTihvctet https://t.co/QKV4wSVgZo
— ICC (@ICC) November 15, 2026
इसके बाद कूपर कोनोली बिना खाता खोले आउट हुए तो कप्तान मिचेल मार्श (2) भी टीम को बीच मझदार में छोड़कर चलते बने। इस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 13 पर 3 विकेट हो चुका था, लेकिन जल्द ही यह संख्या 3 से 4 हो गई, जब गैस एटकिंसन ने जोश इंग्लिश (3) को विकेट के पीछे आउट करवाया। इस टीम का स्कोर 29 पर 4 विकेट था।
220 पर ऑलआउट हुई ऑस्ट्रेलिया
शुरुआती झटकों के बाद मैट रेनशॉ और कैमरून ग्रीन के बीच पांचवें विकेट के लिए 114 गेंदों पर 98 रन की साझेदारी हुई। लग रहा था कि ये दोनों बल्लेबाज एक बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन रेनशॉ 74 बॉल पर 63 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद छठे विकेट के लिए 49 गेंदों पर 42 रन की साझेदारी ग्रीन और जैक एडवर्ड्स होती है, लेकिन एडवर्ड्स (17) भी इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाए।
इसके बाद टीम के लगातार विकेट गिरे और अंत में पूरी टीम 220 रन पर सिमट गई। ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया की और से सर्वाधिक 64 रन बनाए, लेकिन उनको दूसरे छोर से अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। वहीं, गस एटकिंसन ने 4 विकेट हासिल किए तो लियाम डॉसन और सैम कुरेन को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा, सन्नी बेकर, जोफ्रा आर्चर को एक-एक विकेट मिला।
टॉम बैंटन ने लूटी महफिल
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करने आई इंग्लैंड की टीम की शुरुआत कराब रही। टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (9) बड़ा कमाल नहीं दिखा पाए। लेकिन टॉम बैंटन ने ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों को खूब परेशान किया। बैंटन ने पहले 86 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और फिर 99 गेंदों पर 121 रन बनाकर आउट हुए।
वहीं, जो रूट ने 68 बॉल में 62 रन की पारी खेली, तो जॉर्डन कॉक्स ने 49 गेंदों पर 67 रन ठोके। इसके अलावा विल जैक्स ने 40 गेंदों पर तेज तर्रार 54 रन ठोके। इसके चलते इंग्लिश टीम 50 ओवर में 355 रन बनाने में सफल रही।
ये भी पढ़ें- ‘कोई बहाना देना नहीं…’ वनडे सीरीज जीतने के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया इसकी वजह से जीती सीरीज