Shreyas Iyer on Arshdeep Singh: भारत के कार्यवाहक कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैच की सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की तारीफ की। आखिरी मैच में अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन कीवी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

उन्होंने 10 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे, और इस दौरान उनके द्वारा 2 ओवर में एक भी रन न्यूजीलैंड बैटर नहीं बना पाए। अर्शदीप को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया तो कप्तान श्रेयस ने भी उनकी खूब प्रशंसा की। 

उन्होंने शानदार वापसी की- श्रेयस अय्यर

कार्यवाहक कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह की तारीफों के पुल बांधे।अय्यर ने कहा, "जिस तरह से उन्होंने आज वापसी की, अपने पहले दो ओवरों में उनकी रिदम सेट नहीं हो रही थी, वह इधर-उधर बहुत ज्यादा पिच कर रहे थे, इसलिए उसके बाद, एक बॉलर के तौर पर वापसी करते हुए, मुझे लगता है कि उन्होंने उस समय अपना कैरेक्टर बहुत अच्छे से बनाए रखा।"

मुझे उनका प्लान नहीं बता– श्रेयस

अर्शदीप सिंह की नई वॉबल-सीम गेंद के बारे में पूछे जाने पर श्रेयस अय्यर ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैंने नेट्स में वॉबल सीम का सामना नहीं किया है। मुझे नहीं पता कि मोर्ने मोर्कल के साथ उनका क्या प्लान है। मुझे लगता है कि इस बारे में बात करने के लिए वह सबसे अच्छे आदमी होंगे, क्योंकि वह ऐसे व्यक्ति हैं जो पिछले एक महीने से न्यूजीलैंड में और उससे पहले वेस्ट इंडीज के खिलाफ भी उनके साथ लगातार काम कर रहे हैं। इसलिए यह सवाल पूछने के लिए वह सही व्यक्ति हैं।"

उनका एक्शन खास है- श्रेयस अय्यर

अय्यर ने यह भी बताया कि अर्शदीप की शॉर्ट-बॉल को बैट्समैन के लिए समझना क्यों मुश्किल होता है, उन्होंने इसका क्रेडिट पेसर के बॉलिंग एक्शन और जिस पेस से वह बॉल डालते हैं, उसे दिया।

अय्यर ने कहा, "यह धोखा देने वाला है। यह उनके एक्शन की वजह से धोखा देने वाला है। क्योंकि उनका एक्शन तेज़ है, वह जंप नहीं करते। इसलिए कुछ बैट्समैन बीच में रुक जाते हैं, उन्हें बाउंसर मारने के लिए मोमेंटम नहीं मिलता, और अगर विकेट हेल्पफुल हो तो यह स्किड भी हो जाता है।"

ये भी पढ़ें- AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ा टॉम बैंटन का तूफानी शतक, 135 रन से जीता इंग्लैंड, सीरीज में 1-1 की बराबरी