नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को नई दिल्ली में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। यह मुलाकात खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 (Khelo India Youth Games 2026) के आयोजन से पहले हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री को तेलंगाना में होने वाले खेल आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। खेलो इंडिया गेम्स 2026 11 से 22 दिसंबर तक तेलंगाना में आयोजित किए जाएंगे।

राज्य के विकास, सिंचाई परियोजनाओं और एल नीनो के प्रभाव पर चर्चा 

इसके साथ ही बैठक में राज्य के विकास, सिंचाई परियोजनाओं और एल नीनो के प्रभाव से पैदा हुई सूखे की स्थिति पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सूखे से प्रभावित किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की मदद के लिए केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता की मांग भी रखी। रेड्डी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के लिए तेलंगाना मैस्कॉट और लोगो के लॉन्च समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आए हैं। तेलंगाना के सिंचाई, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी और खेल मंत्री वक्ति श्रीहरि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के साथ थे।

Khelo India Youth Games 2026 का आयोजन किया जाएगा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आगामी संस्करण की मेजबानी तेलंगाना द्वारा खेल आयोजन के इतिहास में पहली बार की जाएगी। 12-दिवसीय प्रतियोगिता में 27 प्रतिस्पर्धी खेल और एक प्रदर्शन खेल शामिल होंगे, जो देश भर के युवा एथलीटों को एक साथ लाएंगे। हैदराबाद के विभिन्न स्थान, जिनमें बशीरबाग में लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम परिसर और गाचीबोवली खेल परिसर शामिल हैं, 22 पदक खेलों की मेजबानी करेंगे। शेष प्रतियोगिताएं राज्य के पांच अन्य शहरों में आयोजित की जाएंगी।