Sanju Samson: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मैच इस समय रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन संजू सैमसन की तूफानी अर्धशतकीय पारी ने उनकी इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

हालांकि, सिर्फ वेस्टइंडीज ही नहीं, बल्कि संजू के द्वारा खेली गई 82 रन की पारी ने वैभव सूर्यवंशी का इंतजार थोड़ा और बढ़ा दिया है, क्योंकि इस पारी के बाद अब इतने मैचों के लिए उन्होंने प्लेइंग इलेवन में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।

संजू को मिला था जीवनदान

वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी की शुरुआत करने उतरे संजू सैमसन को दो बार जीवनदान मिला। जब वह 6 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तह कवर क्षेत्र पर तैनात कामिल पूरन ने एक आसान मौका गंवा दिया।

संजू ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को कवर के ऊपर से मारने की कोशिश की थी लेकिन गेंद सीधे पूरन के पास गई, लेकिन तीन से चार बार पकड़ने के बाद भी गेंद उनके हाथ में नहीं आई। यह कैच छुटने के बाद संजू सैमसन ने अतिरिक्त 76 रन बनाए और वेस्टइंडीज की टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।

संजू ने खेली तूफानी पारी

अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने आए संजू सैमसन से प्रशंसकों और टीम मैनेजमेंट को एक तूफानी पारी की उम्मीद थी और इस बार उन्होंने किसी को निराश नहीं किया। 6 रन पर कैच छुटने के बाद संजू ने गेंद की मैरिट पर आकर शॉट खेले और अधिकांश शॉट सीधे छह रन के लिए दर्शकदीर्घा में गए।

मैच में संजू ने 41 गेंदों पर 82 रन बनाए थे, जिसमें 9 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। वहीं, संजू का स्ट्राइक रेट 200 का था। आपको बता दें कि, अभिषेक का विकेट जल्दी गिरने के बाद संजू ने ईशान किशन मिलकर दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 97 रन की साझेदारी की थी, जिसमें सैमसन का योगदान 21 गेंदों पर 53 रन का था।

वैभव सूर्यवंशी का बढ़ा इंतजार

संजू सैमसन की इस तूफानी हाफ सेंचुरी ने 15 वर्षींय वैभव सूर्यवंशी का भारतीय सरजमीं पर पदार्पण का इंतजार और बढ़ा दिया है। वैभव भारत के लिए 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, लेकिन ये सभी मैच उन्होंने भारत के बाहर खेले हैं, यानी संजू का अभी तक भारतीय सरजमीं पर डेब्यू नहीं हुआ और संजू सैमसन की इस अर्धशतकीय पारी ने उनके इंतजार को और बढ़ा दिया है।

आपको बता दें कि, अगले टी20आई में भी संजू सैमसन का खेलना तय है और अगर वह वहां भी अच्छी पारी खेलने में कामयाब रहते हैं तो वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए 10 से 15 या इससे अधिक मैचों का इंतजार करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- पंजाब FC का खतरनाक स्क्वाड तैयार, कोच पावलोस डर्मिटजाकिस का मास्टरस्ट्रोक, इन 27 खिलाड़ियों पर लगाया दांव