Punjab FC Announces Squad: पंजाब फुटबॉल क्लब (FC) ने इंडियन सुपर लीग (ISL) 2026-27 सीजन के लिए 27 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया है। इस टीम में पहले से मौजूद मुख्य खिलाड़ी और एकेडमी से निकले दस खिलाड़ी शामिल हैं, जो घरेलू टैलेंट को बढ़ावा देने के क्लब के संकल्प को दिखाता है।

शेर्स अपने इंडियन सुपर लीग अभियान की शुरुआत बुधवार, 14 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ओडिशा फुलबॉल क्लब (FC) के खिलाफ घरेलू मैच से करेंगे। मजबूत घरेलू कोर और चुने गए नए खिलाड़ियों के साथ, पंजाब एफसी अपने चौथे आईएसएल अभियान में ऐसी टीम के साथ उतर रहा है जो मुकाबला करने के साथ-साथ खिलाड़ियों के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर भी कायम है।

हेड कोच पावलोस ने चुनी खतरनाक टीम

क्लब के साथ अपने पहले सीजन की शुरुआत कर रहे हेड कोच पावलोस डर्मिटजाकिस ने ऐसी टीम का चयन किया है जो हर विभाग में निरंतरता और नए विकल्प लेकर आती है। पिछले सीजन की ISL टीम से चौदह खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है, जिनमें राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी बिजॉय वर्गीज, रिकी शबोंग, मुहम्मद उवैस, निखिल प्रभु और मुहम्मद सुहैल के साथ-साथ अर्शदीप सिंह, खैमिंथंग लुंगदिम और लियोन ऑगस्टीन शामिल हैं।

टीम में पैट्रिक बहानाक, मिकेल माल्सा, डिएगो रैपोसो, अल्फ्रेड प्लानस मोया और राफेल मेसी बाउली जैसे विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में नए घरेलू खिलाड़ी मोहम्मद इनाम और गुरकीरत सिंह भी शामिल हैं।

अर्शदीप सिंह को बनाया कप्तान

हेड कोच को असिस्टेंट कोच जियोर्जियोस एंजेलिडिस और भारतीय असिस्टेंट कोच शंकरलाल चक्रवर्ती का साथ मिलेगा। साथ ही, क्रिस्टोस वोर्गियात्जिडिस स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच और विनय सिंह गोलकीपिंग कोच के तौर पर टीम के साथ होंगे। पिछले सीजन के तीनों गोलकीपर को टीम में बनाए रखा गया है।

अनुभवी अर्शदीप सिंह इस विभाग की कमान संभालेंगे, साथ ही युवा मुहीत शब्बीर और आयुष देशवाल भी उनके साथ होंगे। बिजय वर्गीज, मुहम्मद उवैस, सुरेश मेइतेई और खैमिंथंग लुंगदिम डिफेंस लाइन को संभालेंगे। इनके साथ नए खिलाड़ी पैट्रिक बहानाक भी होंगे। अकादमी से निकले नगारिन शाइजा, सोहेल खान और करिश सोरम मिलकर डिफेंस यूनिट को मजबूत बनाएंगे।

पंजाब FC का स्क्वाड

गोलकीपर: अर्शदीप सिंह, मुहीत शब्बीर, आयुष देशवाल

डिफेंडर: खैमिनथांग लुंगडिम, नगारिन शाइज़ा, जेफ्थे पैट्रिक जेरार्ड बाहनैक, मोहम्मद सोहेल खान, बिजॉय वर्गीस, नोंगमाइकापम सुरेश मेइतेई, मोहम्मद उवैस मोयिक्कल, करीश सोराम

मिडफील्डर: नरवी निखिल जयंती प्रभु, मिकेल रेमन विंसेंट मालसा, रिकी जॉन शाबोंग, बिशु शर्मा, लैशराम ऋषिकांत मैतेई, मंगलेंथांग किपगेन, मोहम्मद इनाम

फॉरवर्ड: राफेल एरिक मेसी बाउली, डिएगो हेनरिक ओलिवेरा रापोसो, अल्फ्रेड प्लानास मोया, लियोन ऑगस्टीन, मुहम्मद सुहैल एफ, बिकाश सिंह सगोलसेम, कोनसम सनाथोई सिंह, विशाल यादव, गुरकीरत सिंह।

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2027 की भविष्यवाणी से मची खलबली! ये 4 टीमें खेलेंगी सेमीफाइनल, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड बाहर