IPL 2027 Trade: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक बड़ा ट्रेड देखने को मिला है। आगामी सीजन से पहले एसआरएच ने अपने पुराने खिलाड़ी को दिल्ली से वापस बुलाया है तो लेग स्पिनर जीशान अंसाली को दिल्ली कैपिटल्स को सौंप दिया गया है।

आईपीएल 2027 में यह डील ऑरेंज आर्मी के लिए फायदे का सौंदा साबित हो सकती है, क्योंकि पिछले सीजन इस टीम ने कमजोर गेंदबाजी के कारण कई मुकाबले गंवाए थे और इसी को पुख्ता करने के लिए अपने पूर्व खिलाड़ी पर दोबारा भरोसा जताया है।

SRH को हो सकता है फायदा

नए सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेयर ट्रेड पूरा कर लिया है, जिसमें बाएं हाथ के पेसर टी नटराजन अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी में लौट आए हैं और लेग स्पिनर जीशान अंसारी डीसी के खेमे में चले गए। दिल्ली के साथ एक सीजन के बाद नटराजन हैदराबाद में लौटे हैं।

इस अनुभवी गेंदबाज ने फ्रेंचाइजी के साथ अपने पिछले समय में खुद को खास भारतीय फास्ट बॉलर में से एक बनाया था। उनका सबसे सफल आईपीएल कैंपेन 2024 में आया, जब उन्होंने 19 विकेट लिए, टीम के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने और एसआरएच को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

10.75 करोड़ में डीसी ने खरीदा था

तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले टी. नटराजन को आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया था। इसके बाद यह अनुभवी गेंदबाज मेगा नीलामी में उतरा और दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 की ऊंची बोली लगाकर खरीद लिया।

हालांकि, ट्रेड के बाद, नटराजन 5 करोड़ की बदली हुई फीस पर एसआरएच में वापस आएंगे। उनकी वापसी से ऑरेंज आर्मी के पेस-बॉलिंग ऑप्शन मजबूत हो सकते हैं। उनके लेफ्ट-आर्म एंगल और डेथ ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता अटैक में अनुभव जोड़ेगी।

दिल्ली में गए जीशान

कुलदीप यादव के जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स एक लेग स्पिनर की तलाश कर रही थी और अब वह तलाश पूरी होती नजर आ रही है। जीशान के आने से टीम का स्पिन डिपार्टमेंट, जो पहले कमजोर लग रहा था अब वह मजबूत हो चुका है।

अंसारी ने दिल्ली के खिलाफ अपने आईपीएल डेब्यू में शानदार प्रदर्शन किया था और तीन विकेट लेकर खुद को एक अच्छे स्पिन बॉलिंग ऑप्शन के तौर पर साबित किया। उन्होंने अब तक 10 आईपीएल मैचों में छह विकेट लिए हैं। 26 साल के यह खिलाड़ी अपनी मौजूदा फीस 40 लाख पर कैपिटल्स में शामिल होंगे और उनसे उनके स्पिन डिपार्टमेंट को और मजबूती देने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- ‘यॉर्कर डालों..’ हैदराबाद T20 से पहले बॉलिंग कोच ने ‘मास्टर प्लान’ किया लीक! अर्शदीप सिंह को बताया खतरनाक