Mumbai squad For SMAT: भारत के टी20आई कप्तान श्रेयस अय्यर को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया है। श्रेयस सुपर लीग फेज में अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरते नजर आएंगे और उनकी नजर अपने फॉर्म को तलाशने पर होगी, जो न्यूजीलैंड टी20आई सीरीज और वनडे सीरीज में गायब रही।

हालांकि, उन्हें चयनकर्ताओं ने कप्तान नहीं बनाया है, बल्कि वह सूर्या की कप्तानी में खेलेंगे। इससे पहले श्रेयस ने सूर्यकुमार यादव को टी20आई कैप्टन के तौर पर रिप्लेस किया था, लेकिन अब भारत की घरेलू टी20 प्रतियोगिता में वह सूर्या के ऑर्डर को फॉलो करते नजर आने वाले हैं।

शनिवार को किया स्क्वाड ऐलान

राजेश पवार की अगुवाई वाली सीनियर चयन समिति ने शनिवार को मुंबई टीम की घोषणा की। सिलेक्शन पैनल में जीतेंद्र ठाकरे, विक्रांत येलिगेटी, रवि कुलकर्णी और रवि ठाकर भी शामिल रहे। चयन समिति ने श्रेयस अय्यर को वापस बुलाया है, जिससे मुंबई का बैटिंग ऑर्डर पहले से अधिक मजबूत हो गया है।

पहले से ही इस टीम में कई भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं, और अब इसमें अय्यर का नाम भी जुड़ गया है। 31 साल के अय्यर, न्यूजीलैंड के व्हाइट-बॉल टूर के बाद कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी करेंगे।

सूर्या की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन जारी

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली मुंबई ने अपने सात लीग मैचों में से छह जीतकर ग्रुप डी में टॉप पर जगह बनाई, जबकि विदर्भ भी अपने पूल से अगले राउंड में पहुंच गया।

सिलेक्टर्स ने ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर तनुश कोटियन और सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भी शामिल किया है, जो दोहा में मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया ए टीम का हिस्सा थे, जहां टीम सेमीफाइनल में श्रीलंका ए से आठ विकेट से हारकर कॉम्पिटिशन से बाहर हो गई थी।

ये भी पढ़ें- IPL 2027 के लिए KKR ने चुना कप्तान, ये खिलाड़ी करेगा रहाणे को रिप्लेस

सुपर लीग में इनके साथ मुंबई

मुंबई को सुपर लीग के ग्रुप बी में आंध्र, पंजाब और राजस्थान के साथ रखा गया है। वे 30 नवंबर को आंध्र के खिलाफ अपने कैंपेन की शुरुआत करेंगे, फिर 2 दिसंबर को पंजाब और 4 दिसंबर को राजस्थान से भिड़ेंगे।

दो सुपर लीग ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीमें 6 दिसंबर को टाइटल क्लैश में भिड़ेंगी। टूर्नामेंट की दो बार की चैंपियन मुंबई ने पिछली बार 2024/25 सीजन में ट्रॉफी उठाई थी, जब उन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए फाइनल में मध्य प्रदेश को पांच विकेट से हराया था।

मुंबई का स्क्वाड सुपर लीग मैचों के लिए

मुंबई टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, दिव्यांश सक्सेना, मैक्सवेल स्वामीनाथन, सुवेद पारकर, तुषार देशपांडे, मुशीर खान, शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान, मोहित अवस्थी, साईराज पाटिल, सूर्यांश शेडगे, अथर्व अंकोलेकर, हार्दिक तमोर (विकेटकीपर), और तनुश कोटियन।

ये भी पढ़ें- ‘मुझे दुख है कि वह टीम में नहीं हैं…’ कपिल देव ने मोहम्मद सिराज को बताया जोशीला गेंदबाज, बाहर बैठने पर कही ये बड़ी बात