Ravi Rampaul: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का चौथा मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इससे पहले इस सीरीज में अभी तक जितने भी मैच खेले गए हैं, उनमें बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है।

रांची में खेले गए दूसरे टी20आई में वेस्टइंडीज ने रिकॉर्ड 250 रन की रन चेज की थी, जिसके बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने पिच पर काफी सवाल उठाए थे। अब इसपर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच रवि रामपॉल ने बताया कि वह ऐसी पिचों पर बल्लेबाजों को छक्के मारने से किस तरह से रोक सकते हैं।

भारत में पिचों पर दिया अपडेट

वेस्टइंडीज के बॉलिंग कोच रवि रामपॉल ने भारत में मौजूद पिचों पर कहा कि यहां कि पिचें हमेशा से ही बैटिंग फ्रेंडली होती हैं। एक अच्छी बल्लेबाजी यूनिट के सामने गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है और एक गेंदबाज के तौर पर हमें, इन परिस्थितियों में प्रदर्शन करने के लिए अपने एग्जीक्यूशन और स्किल के साथ अपने खेल में टॉप पर रहना होगा।

आपको बता दें कि, इस सीरीज में अभी तक 3 मैच खेले जा चुके हैं और 4 बार टीमें 200 या उससे अधिक का आंकड़ा पार कर चुके हैं। इसमें वेस्टइंडीज द्वारा 250 रन का रिकॉर्ड रन चेज भी था।

पावर प्ले में अधिक विकल्प नहीं

बॉलिंग कोच रवि रामपॉल ने स्वीकार किया कि गेंदबाजों के पास पावरप्ले में अधिक विकल्प नहीं होते हैं और आप इस दौरान अधिक कुछ कर भी नहीं सकते। आम तौर पर नई बॉल के साथ पावरप्ले में, वे स्विंग का इस्तेमाल करते हैं। भारत में इन कंडीशन में ज्यादा स्विंग नहीं होती।

लेकिन जब पिच इतनी अच्छी और बैटिंग के लिए इतनी अच्छी होती है, तो हम फास्ट बॉलर पिच को इक्वेशन से बाहर रखने की कोशिश करते हैं और ज्यादा यॉर्कर डालने की कोशिश करते हैं। जैसा कि हमने इंदौर में खेले तीसरे टी20आई मैच में किया था। इस सीरीज में दोनों टीमों के लिए यॉर्कर का परसेंटेज बढ़ गया।

अर्शदीप सिंह को बताया इंप्रेसिव गेंदबाज

भारतीय टीम के लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन इस सीरीज में कमाल का रहा है। फ्लैट पिचों पर भी वह लगातार विकेट चटका रहे हैं और इस चीज की तारीफ वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज ने भी की। उन्होंने कहा कि अर्शदीप सिंह एक फास्ट बॉलर के तौर पर अच्छा कर रहे हैं।

नई गेंद के साथ हम देख सकते हैं कि वह अपनी सभी वैरिएशन का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं। जब वह बॉलिंग करते हैं, तो स्लोअर बॉल असरदार होती हैं। वह पावरप्ले में भी अपनी यॉर्कर डालने से नहीं डरते।

ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका के गेंदबाज ने एक ओवर में उड़ाई धज्जियां, झटक डाले 5 ऐतिहासिक विकेट