ICC Women's T20I Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप 2026 की समाप्ति के बाद आईसीसी टी20 रैंकिंग को जारी कर दिया है। हालिया प्रदर्शन के आधार पर कई भारतीय खिलाड़ियों ने रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है।

इसमें भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना भी शामिल हैं, जिन्होंने हालिया प्रदर्शन के आधार पर बेहतर रैंकिंग हासिल की है।

भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने महिला एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद वह आईसीसी महिला टी20आई गेंदबाज रैंकिंग में चार पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।

दीप्ति-शेफाली ने लगाई लंबी छलांग

भारत के महिला एशिया कप 2026 अभियान में दीप्ति ने 14 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ विकेट लेने वाले गेंदबाज का खिताब हासिल किया। वहीं, शेफाली वर्मा टी20आई बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर आ गई हैं।

शेफाली ने तीन अर्धशतकों सहित 236 रन बनाकर 171.01 के स्ट्राइक रेट से रन चार्ट में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उप-कप्तान स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं और दोनों भारतीय सलामी बल्लेबाजों के बीच रेटिंग में केवल चार अंकों का अंतर है।

श्री चरणी निकली मिताली राज से आगे

पूर्व भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने 2011 में 780 अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ रेंटिंग पॉइंट्स का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब बाएं हाथ की स्पिनर एन श्री चराणी ने तोड़ दिया है। चरणी गेंदबाजी रैंकिंग ने अब तक के अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 804 अंक हासिल कर लिए हैं।

यह किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सबसे अधिक अंक हैं। वहीं, मेगन शट के 2018 के सर्वकालिक रिकॉर्ड से दो अंक कम हैं। बता दें कि, श्री चरणी ने भारत के लिए महिला एशिया कप 2026 में अपनी गेंदबाजी से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

ऑलराउंडर में दीप्ति का जलवा

भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने न सिर्फ गेंदबाजी रैंकिंग में अपना जलवा बिखेरा है, बल्कि ऑलराउंडर रैंकिंग में भी पांचवां स्थान हासिल किया है। दीप्ति 370 रेटिंग अंक हो गए हैं।

दीप्ति टॉप 10 में एकमात्र भारतीय ऑलराउंडर हैं तो पहले स्थान पर वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यू का कब्जा है। हेले के 502 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर रैंकिंग में दूसरे और श्रीलंका की कप्तान टी20आई ऑलराउंडर रैंकिंग में 416 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें- 'अगर आप सैमसन होते...' संजू सैमसन के साथ होते भेदभाव को देख छलका आर अश्विन का दर्द, खिलाड़ी को लेकर कही ये बात