Team India Probable Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैच की सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार (13 नवंबर) को बे ओवल में खेला जाएगा। इस मैच में नियमित कप्तान शुभमन गिल, विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और मीडियम तेज बॉलर अंशुल कंबोज स्क्वाड का हिस्सा नहीं होंगे, तो इस स्थिति में श्रेयस अय्यर टीम को लीड करेंगे तो ईशान किशन को उप कप्तान बनाया गया है।
साथ ही अंशुल के हटने की वजह से यश ठाकुर एकदिवसीय टीम का हिस्सा बनाए गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है। किन 11 खिलाड़ियों पर कोच गौतम गंभीर दांव लगा सकते हैं।
रोहित-ईशान कर सकते हैं ओपनर
शुभमन गिल के हटने से उनकी जगह उप कप्तान ईशान किशन, रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। रोहित और शुभमन शुरुआती तीन मैचों के लिए ओपनिंग पेयर थे, लेकिन अब चौथे मैच में बदलाव देखने को मिल सकता है।
ईशान के पास भी इस मैच में बतौर सलामी बल्लेबाज खुद को साबित करने का शानदार मौका होगा, क्योंकि पहले तीन मैचों में उनको सिर्फ बेंच पर बैठा देखा गया है। वहीं, नंबर तीन पर विराट कोहली बैटिंग के लिए आएंगे, जो इस स्थान पर विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।
श्रेयस-गायकवाड़ संभालेंगे मिडिल ऑर्डर
सीरीज के चौथे वनडे में कप्तान श्रेयस अय्यर नंबर चार पर बैटिंग के लिए आएंगे। श्रेयस का फॉर्म इस सीरीज में कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन कप्तानी मिलने के बाद उनपर भी अच्छे प्रदर्शन का दबाव रहेगा। पांचवें पर ऋतुराज गायकवाड़ को आजमाया जा सकता है।
इस मैच में केएल राहुल को गायकवाड़ रिप्लेस करेंगे। छठे नंबर पर नमनधीर और सातवें पर अक्षर पटेल बैटिंग के लिए आएंगे। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के इर्द-गिर्द रहने वाली है, क्योंकि इनके अलावा अन्य बैटर के पास अधिक अनुभव नहीं है।
मोहम्मद सिराज की वापसी!
अंशुल कंबोज टेस्ट सीरीज के चलते आखिरी दो वनडे मैचों का हिस्सा नहीं होंगे और इसके चलते हेड कोच गौतम गंभीर मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं।
साथ ही अर्शदीप सिंह, आकिब नबी और गुरनूर बरार का भी इस मैच में खेलना पक्का माना जा रहा है। आपको बता दें कि, शुरुआती दो मैचों में भारतीय गेंदबाजों का जलवा रहा है और चौथे मैच में भी वह अपने इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, नमन धीर, अक्षर पटेल, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ें- पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच सरेआम हुई तीखी बहस! वायरल वीडियो देख फैंस के उड़े होश