Vespa Electric Scooter: त्योहारी सीजन चल रहा है। धनतेरस के बाद Diwali, भाई दूज के बाद अब छठ को लेकर बाजारों में रोनक बनी हुई है। अब छठ पर्व पर सभी अपनी पसंद से जुड़ी खास चीजे घर लाने वाले हैं। कुछ लोग नए कपड़े और घर की छोटी मोटी जरूरत की चीजें खरीदकर खुश हो जाते हैं। तो कुछ लोग बजट के हिसाब से गाड़ी, बाइक, खरीदते हैं। इस बार इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में काफी हलचल देखी गई है। नई गाड़ियों से लेकर इलैक्ट्रिक बाइक और स्कूटी ने जमकर धमाल मचाया।
इटली की मशहूर टू-व्हीलर कंपनी Vespa ने अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज पेश कर दी है। कंपनी ने अपने आइकॉनिक रेट्रो डिजाइन को बरकरार रखते हुए इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इटैलियन ब्रांड वेस्पा ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स Primavera और Sprint S से पर्दा उठा दिया है। तो चलिए बताते हैं आपको इनके धांसू डिजाइन, रिमूवेबल बैटरी और रेंज की पूरी डिटेल्स?
वेस्पा के ये नए स्कूटर पहली नजर में आएंगे पसंद
जब भी किसी के जहन में रेट्रो लुक 2 व्हीलर की बात आती है तो सबसे पहला वेस्पा कंपनियों की गाड़ी का नाम सामने आता है। जबकि इस बीच अब कंपनी ने अपना कदम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में रखा है। हालांकि, कंपनी ने EICMA 2026 के मंच पर अपनी बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज पेश की है।
जिसमें Primavera, Sprint S और Primavera Tech शामिल हैं। अपने आइकॉनिक मोनोकॉक स्टील बॉडी डिजाइन और आधुनिक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ वेस्पा के ये नए स्कूटर पहली नजर में हर किसी को अपना दीवाना बनाने का दम रखते हैं। तो चलिए देर न करते हुए आपको बताते हैं, इनकी डिजाइन, बैटरी और खूबियों के बारे में?
मिलेगा आइकॉनिक रेट्रो डिजाइन
यहां जरा दिल थामकर बैठिए क्योंकि अब हम आपको इसके खास डिजाइन के बारे में बताने वाले हैं। वेस्पा ने अपने पुराने लुक को पूरी तरह से बरकरार रखा है। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में वही सिग्नेचर स्टील मोनोकॉक चेसिस, गोल और हेक्सागोनल LED हेडलाइट्स और आकर्षक क्रोम फिनिश इसके लुक को बेहद ही अलग बनाते हैं। कंपनी ने इसे खूबसूरत मैट और ग्लॉसी कलर ऑप्शंस में पेश किया है। जो सिटी राइडर्स को एक बेहद क्लासी और स्पोर्टी फील देंगे।
मिलेगी रिमूवेबल बैटरी की सुविधा
वेस्पा ने अपने सिटी के ग्राहकों की सबसे बड़ी परेशानी को खत्म कर दिया है। अब आप यह सोचेंगे कि आखिर वह क्या बदलाव है जो लोगों के मन को भाएंगे। दरअसल Primavera और Sprint S मॉडल्स में 2.3 kWh का रिमूवेबल बैटरी पैक मिलने से लोगों की सबसे बड़ी समस्या खत्म हो जाएगी। जिसका सीधा मतलब है कि आप बैटरी को स्कूटर से बाहर निकालकर घर या ऑफिस के नार्मल सॉकेट से भी आसानी से चार्ज कर सकेंगे। दोनों स्कूटर्स की टॉप स्पीड 45 किमी/घंटा है। इको मोड में यह एक बार फुल चार्ज होने पर 85 किलोमीटर तक की रेंज देते हैं।
Primavera Tech में मिलेगी 100 किमी की रेंज
Primavera Tech को बेहद ही पावरफुल बनाया है। इसके साथ ही आपको 4.2 kWh का बड़ा बैटरी पैक और 3.6 kW की नई रेयर-अर्थ-फ्री इलेक्ट्रिक मोटर भी इसमें मिलने वाला है। इसके चलते Primavera Tech में 100 कि.मी की रेंज मिलती है। जबकि इसके अलावा यह मॉडल 67 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से चलेगा। वहीं इसकी बैटरी महज 2.5 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है।
साथ ही मिलता है स्मार्ट फीचर्स
लुक के साथ इन स्कूटर्स में आधुनिक तकनीक का भी पूरा ध्यान रखा गया है। टॉप मॉडल Primavera Tech में 5-इंच का फुल-डिजिटल TFT डिस्प्ले और की-लेस इग्निशन मिलता है। अब बात करते हैं। अन्य जरूरतों की तो, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन और बैटरी की सेफ्टी के लिए खास मेंटेनेंस मोड जैसे फीचर्स इन्हें बाकी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से बिल्कुल अलग बनाते हैं। भारत में लॉन्च होने पर इनका सीधा मुकाबला बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब और एथर रिज़्टा जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा।
भारत में कब होगी लॉन्चिंग
फिलहाल भारतीय बाजार में इस नई इलेक्ट्रिक VESPA रेंज की लॉन्च डेट और कीमत घोषित नहीं हुई है। इसलिए भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा छठ महापर्व, जानिए 4 दिन की पूजन विधि और नियम?