World Cup 2027 Predictions: आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने चार ऐसी टीमों का नाम बताया है तो इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं।

चौंकाने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान को बाहर किया गया है तो भारत समेत इन चार टीमों के नाम पर मुहर लगाई है। आपको बता दें कि, वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 2 अक्टूबर से हो रही है और यह टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।

फिंच ने लिया इन चार टीमों का नाम

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2027 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों में, भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को रखा है। इसमें सिर्फ साउथ अफ्रीका ऐसी टीम है, जिसने अभी तक यह चमचमाती ट्रॉफी को नहीं उठाया।

जबकि ऑस्ट्रेलिया 6 बार खिताब जीतने वाली दुनिया की इकलौती टीम है। वहीं, भारत ने यह कारनामा दो बार किया है तो साल 2019 में इंग्लैंड ने भी ट्रॉफी को उठाकर दशकों पुराना सूखा खत्म किया था।

हालांकि, इस बार साउथ अफ्रीका को फेवरेट माना जा रहा है, क्योंकि इस प्रतियोगिता के अधिकांश मुकाबले उन्हीं की सरजमीं पर खेले जाएंगे, जिससे वह भलीभांति परिचित हैं।

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड को रखा बाहर

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का पिछला संस्करण भारत में खेला गया था, जहां पर पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही थी और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम जरूर अंतिम चार में पहुंची थी लेकिन भारत ने उनको हराकर वापस भेज दिया।

वहीं, पिछले सीजन में दूसरा सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली तो साउथ अफ्रीका को एक बार फिर बिना खिताब लिए स्वदेश लौटना पड़ा था। शायद यही कारण रहा होगा कि अरोन फिंच ने अपनी संभावित सेमीफाइनिलिस्ट में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमों को जगह नहीं दी।

इमरान ताहिर ने इन टीमों का लिया नाम

हालांकि, साउथ अफ्रीका के पूर्व लेग स्पिनर और फ्रेंचाइजी लीग में कप्तानी कर चुके इमरान ताहिर ने भी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी चार टीमों का चयन किया। इसमें उन्होंने भी भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के नाम पर ही मुहर लगी है, तो न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमों पर भरोसा नहीं जताया।

इमरान ताहिर ने कहा, भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ये चार टीमें हैं, जिनका आगे जाने के चांस हैं।’’ ताहिर ने यह भी कहा कि उनके मुताबिक, साउथ अफ्रीका के पास इसबार वर्ल्ड कप जीतने का शानदार मौका होगा।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर साउथ अफ्रीका नहीं, जीत पाती है तो ऑस्ट्रेलिया यह खिताब अपने नाम कर सकती है, क्योंकि उनके पास एक मजबूत टीम है।

ये भी पढ़ें- रणजी ट्रॉफी 2026-2027 के लिए सौराष्ट्र ने किया स्क्वाड का ऐलान, रवींद्र जडेजा की एंट्री, 34 वर्षींय खिलाड़ी कप्तान