Prasidh Krishna: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड में अपनी रफ्तार से कहर बरपाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। प्रसिद्ध 30 सिंतबर को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले दूसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें बाएं पैर के हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके बाद उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा था। उनकी जगह चयन समिति ने शुरुआती तीन मैचों के लिए आकिब नबी को चुना था, लेकिन अब भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, कृष्णा पूरी तरह से फिट हो चुके हैं।
तीनों फॉर्मेट के लिए फिट हुए प्रसिद्ध
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने तीनों फॉर्मेट के लिए अपनी फिटनेस को हासिल कर लिया है। इस गेंदबाज को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने फिट घोषित कर दिया है।
🚨 𝗕𝗥𝗘𝗔𝗞𝗜𝗡𝗚 𝗡𝗘𝗪𝗦 🚨 Prasidh Krishna declared fit by BCCI's COE 🔥 ☑️ Fit to play all formats ☑️ He is expected to fly to New Zealand shortly, in a bid to be available for the final unofficial Test between India A and New Zealand A https://t.co/5yXBDKAIhw
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 3, 2026
आपको बता दें कि, 1 और 2 नवंबर को बेंगलुरु में एक मैच सिमुलेशन टेस्ट आयोजित किया गया था और इसमें वह पास हो गए थे। इसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें मैदान वापसी करने के लिए हरी झंडी दे दी है। मेडिकल टीम द्वारा पास होने के बाद अब वह भारत के लिए वनडे, टी20 और टेस्ट मैचों में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
खेल सकते हैं ये मैच
भले ही प्रसिद्ध कृष्णा पूरी तरह से फिट हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैच की वनडे सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। हालांकि, वह जल्द ही न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो सकते हैं, ताकि भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाले तीसरे और अंतिम अनाधिकारिक टेस्ट के लिए टीम के साथ जुड़ सके।
यह मैच 7 नवंबर से शुरू होगा और प्रसिद्ध के पास इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी लय को हासिल करने का मौका होगा। हालांकि, अभी तक उनके जाने की तारीख तय नहीं है।
क्या होता है मैच सिमुलेशन?
मैच सिमुलेशन में खिलाड़ी को एक असली मैच जैसी परिस्थितियों से गुरजना पड़ता है। इसमें खिलाड़ी उसी तरह से खेलता है, जैसा वह चोट से वापसी करने में टीम इंडिया में खेलेगा। इसमें मेडिकल टीम देखती है कि गेंदबाज कितनी तेज दौड़ रहा है, कितनी ताकत से गेंदबाजी कर रहा है और लगातार ओवर डालने के बाद शरीर कैसी प्रतिक्रिया दे रहा है।
इन सभी मापदंड से गुजरने के बाद मेडिकल टीम किसी खिलाड़ी को मैच के लिए फिट या अनफिट घोषित करती है और प्रसिद्ध कृष्णा ने इस पड़ाव को पार करके टीम इंडिया में अपनी जगह को वापस हासिल कर लिया है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में नहीं होगा भारत बनाम श्रीलंका वनडे मैच! महीने पहले DDCA ने BCCI से की खास अपील