Suryakumar Yadav: मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2027 मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच डील लगभग फाइनल हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पंड्या अगले साल पीबीकेएस में जा सकते हैं तो एमआई में अर्शदीप सिंह की एंट्री हो सकती है।

इसी बीच सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी को शेयर किया है, जिसे आलोचकों के लिए करारा जवाब माना जा रहा है। बता दें कि, बीसीसीआई ने आईपीएल 2027 सीजन के लिए रिटेंशन डेडलाइन 17 नवंबर तय की है और इससे पहले आईपीएल में कई बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं।

क्या सूर्या भी होंगे एमआई से अलग?

हार्दिक पंड्या और पंजाब किंग्स के बीच डील लगभग फाइनल हो चुकी है और इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है। इसी बीच इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने सूर्यकुमार यादव में दिलचस्पी दिखाई है।

इन अफवाहों के बीच, भारत के 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान यादव ने एक दिलचस्प इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की। पोस्ट में, उन्हें ट्रेनिंग करते देखा जा सकता है, जिसमें मुंबई इंडियंस का लोगो कई बार दिखाई दे रहा है। 

कही नहीं जाएंगे सूर्या!

सूर्यकुमार यादव की इस स्टोरी ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जो उनके ट्रेड की अफवाहों को उड़ा रहे थे। अब सूर्या ने कंफर्म एमआई का लोगो लगाकर कह दिया है कि वह फिलहाल ब्लू एंड गोल्ड आर्मी को छोड़कर कही नहीं जा रहे हैं और इससे उनके और एमआई के फैंस को बड़ी राहत मिली है।

वहीं, द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीतचीत लगभग पक्की हो चुकी है, लेकिन फिलहाल इसपर अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

2012 में की थी एमआई से शुरुआत

सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2012 में मुंबई इंडियंस से की थी, लेकिन सिर्फ एक मैच बाद ही उनको हटा दिया गया। इसके बाद साल 2014 में सूर्या को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया, लेकिन साल 2018 में वह वापस एमआई में आ गए।

इसके बाद से लगातार मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस लीग में सूर्या ने 179 मैच खेले हैं, जिसकी 164 पारियों में सूर्या ने 33.68 की औसत और 148.58 के स्ट्राइक रेट से 4581 रन बनाए हैं। इस दौनान सूर्या के बल्ले से दो शतक और 31 अर्धशतक ठोके हैं।

ये भी पढ़ें- ऑकलैंड वनडे से पहले टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, स्टार पेसर को मेडिकल टीम ने दिखाई हरी झंडी